- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, सड़क किनारे मिला महिला का शव; वाहन से कुचलने की भी चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2026

रांची में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, सड़क किनारे मिला महिला का शव; वाहन से कुचलने की भी चर्चा

रांची: तुपुदाना थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर तुपुदाना थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं यह भी चर्चा है कि महिला को किसी वाहन से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतका की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

See also  रांची ED दफ्तर में पुलिस छापेमारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची एजेंसी, CBI जांच और FIR निरस्त कराने की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now