तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने छोड़ी पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया इस्तीफा मंजूर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 5, 2026

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने छोड़ी पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया इस्तीफा मंजूर

डेस्कः तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने इस्तीफा दे दिया है। अन्नामलाई का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। अन्नामलाई बीते कुछ महीनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। हाल ही में वो दिल्ली भी आए थे। जहां उनकी बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात हुई थी।इस मुलाकात के दौरान भी उनके इस्तीफे की चर्चा हुई थी।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर के साथ जारी इस प्रेस रिलीज में स्पष्ट किया गया है कि के. अन्नामलाई अब भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं।पत्र में लिखा गया है, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय श्री नितिन नबीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री के. अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।”

ss97hb9 annamalai
अन्नामलाई को मनाने की सभी कोशिशें नाकाम क्या रहीं, बीजेपी ने आंध्र प्रदेश को लेकर बड़ा फैसला ले लिया। बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में खाली हो रही सभी चार सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी हैं। बीजेपी ने जिस सीट पर दावा छोड़ दिया है, उसे लेकर कहा जा रहा है कि पार्टी इसी सीट से अन्नामलाई को राज्यसभा भेजने की तैयारी में थी। अब, जब अन्नामलाई के इस्तीफे की चर्चा जोरों पर है, कहा जा रहा है कि बीजेपी ने यह सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ने का फैसला कर लिया है। सूत्रों की मानें तो राज्यसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग के इस नए फॉर्मूले पर अमरावती में एनडीए नेताओं की बैठक में मोहर भी लग गई।
सीट बंटवारे के फॉर्मूले में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब अन्नामलाई की सियासी राह अलग हो गई है। अन्नामलाई ने 2 जून को अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, बीएल संतोष समेत बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें कीं। अन्नामलाई ने भविष्य में साथ काम करने की राह खुली रखते हुए बीजेपी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और यह जानकारी भी दी कि वह अब नई राह पर चलना चाहते हैं।

See also  पहले मेरे साथ रेप किया… अब बेटी के पीछे पड़ गया; थाना पहुंची महिला ने बताई आपबीती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now