पलामू में बड़ा रेल हादसा, राजहरा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 15 वैगन पटरी से उतरे,राजधानी समेत कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट

पलामू में बड़ा रेल हादसा, राजहरा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डब्बे पटरी से उतरे

पलामूः गुरुवार को पलामू जिले के राजहरा रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा हुआ है। एक मालगाड़ी के 15 वैगन पटरी से उतर गए, जिससे अप लाइन पर परिचालन पूरी तरह प्रभावित हुआ और रेल परिचालन ठप हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे के हाजीपुर जोन को घटना की जानकारी दे दी गई है। टीआई अनिल कुमारी तिवारी और डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के प्रबंधक उमेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है।इस हादसे के बाद रांची से डाल्टनगंज होकर जाने वाली पांच ट्रेन प्रभावित हुई है, इसमें राजधानी ट्रेन का रूट डायवर्ट किया गया है।रेस्क्यू में 24 घंटे से ज्यादा का समय लग सकता है।

धनबाद रेल मंडल अंतर्गत राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप एक लंबी मालगाड़ी (लॉन्ग हॉल) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मालगाड़ी के 15 वैगन पटरी से उतर गए, जिससे रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया।दुर्घटना के कारण रेलवे ट्रैक, ओवरहेड विद्युत (ओएचई) तार तथा कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के बाद संबंधित रेलखंड पर ट्रेन परिचालन प्रभावित हो गया है। रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बहाली कार्य में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, तीन इंजनों और 116 वैगनों से जुड़ी यह लॉन्ग हॉल मालगाड़ी एसएलसीएस साइडिंग से रवाना हुई थी। ट्रेन दोपहर 12:55 बजे केएफटी स्टेशन से गुजरी थी। इसके बाद करीब 1:15 बजे राजहरा स्टेशन के समीप अप लाइन (तीसरी लाइन) से रिवर्सिबल लाइन पर डायवर्ट किए जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गई।

See also  गढ़वा में दूल्हे को चश्मा पहनाने को लेकर विवाद, बाराती को पीट-पीट कर मार डाला

WhatsApp Image 2026 06 04 at 4.15.28 PM
रेलवे सूत्रों के अनुसार, इंजन संख्या 44438 से गिनती करने पर 18वें वैगन से शुरू होकर कुल 15 वैगन पटरी से उतर गए। दुर्घटना के दौरान किलोमीटर संख्या 302/23 पर स्थित ओएचई मास्ट क्षतिग्रस्त हो गया तथा विद्युत तार भी टूट गए। इससे संबंधित रेलखंड में बिजली आपूर्ति और ट्रेन संचालन बाधित हो गया।

WhatsApp Image 2026 06 04 at 3.33.00 PM
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। दोपहर 1:30 बजे बरवाडीह से दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) और भारी क्षमता वाली क्रेन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। रेलवे के अभियंता, तकनीकी विशेषज्ञ और अन्य कर्मी मौके पर पहुंचकर ट्रैक बहाली कार्य में जुट गए हैं। कैरिज एंड वैगन (सीएंडडब्ल्यू) विभाग ने क्षतिग्रस्त वैगनों को हटाने और ट्रैक को जल्द चालू करने के लिए चार पोकलेन तथा दो जेसीबी मशीनों की मांग की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बहाली कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और जल्द से जल्द रेल परिचालन सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारण बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन सवारी गाड़ी (08635) को रद कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम ट्रैक, पॉइंट और सिग्नलिंग सिस्टम समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

See also  Jharkhand में बड़ा रेल हादसा टला, सरायकेला-खरसावां के बीच ट्रेन पटरी से उतरी

WhatsApp Image 2026 06 04 at 3.32.59 PM
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। दोपहर 1:30 बजे बरवाडीह से दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) और भारी क्षमता वाली क्रेन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। रेलवे के अभियंता, तकनीकी विशेषज्ञ और अन्य कर्मी मौके पर पहुंचकर ट्रैक बहाली कार्य में जुट गए हैं। कैरिज एंड वैगन (सीएंडडब्ल्यू) विभाग ने क्षतिग्रस्त वैगनों को हटाने और ट्रैक को जल्द चालू करने के लिए चार पोकलेन तथा दो जेसीबी मशीनों की मांग की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बहाली कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और जल्द से जल्द रेल परिचालन सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारण बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन सवारी गाड़ी (08635) को रद कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम ट्रैक, पॉइंट और सिग्नलिंग सिस्टम समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

See also  फुटपाथ पर पत्नी की लात-घूंसों पिटाई, मथुरा कोर्ट पहुंचे दंपती के बीच लड़ाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now