CBSE के री-वैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक की कोशिश, 2 मिनट में 15 लाख हिट्स आए,1 लाख से ज्यादा बार फाइल एक्सेस की कोशिश

CBSE के री-वैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक की कोशिश, 2 मिनट में 15 लाख हिट्स आए,1 लाख से ज्यादा बार फाइल एक्सेस की कोशिश

डेस्कः CBSE बोर्ड की री-इवैल्यूएशन पोर्टल को एक्टिव कर दिया गया है। इसके बाद से करीब 16 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। लेकिन इस बीच बोर्ड ने बड़ा दावा किया है। CBSE ने कहा कि 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन आवेदन पोर्टल को हैक करने की कोशिश की जा रही है। इस वजह से परेशानी आ रही है। सीबीएसई ने अपनी साइबर सिक्योरिटी की टीम से मिले इनपुट के आधार पर कहा है कि अभी हालिया हमला ‘डिनायल ऑफ़ सर्विस’ (Denial of Service) का था, जिसके कारण पोर्टल पर सिर्फ 2 मिनट के अंदर 15 लाख हिट्स आए और 1 लाख से ज़्यादा बार फ़ाइलों को बिना अनुमति के एक्सेस करने की कोशिश की गई।
साइबर सुरक्षा टीम रही लगातार सक्रिय
हालांकि, सीबीएसई की साइबर सुरक्षा टीम लगातार सक्रिय रही और इन हमलों का सामना करते हुए पोर्टल की सेवाएं सामान्य बनाए रखीं। बोर्ड का कहना है कि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तकनीकी टीम चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है। सीबीएसई ने कहा है कि 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए शुरू हुआ पोर्टल अभी एक साथ 8,000 से ज्यादा यूजर्स को सपोर्ट कर रहा है, जिसके तहत इतने आवेदन एक साथ किए जा सकते हैं। साथ ही सीबीएसई ने कहा कि 2 जून दोपहर 3:00 बजे तक, 16,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है।


पोर्टल में हुए सुधार
छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर पोर्टल में कई सुधार भी किए गए हैं। सबसे अहम बदलाव यह है कि अब पोर्टल पर सेशन टाइम लिमिट बढ़ा दी गई है, जिससे छात्रों को आवेदन भरने और जरूरी जानकारी अपलोड करने के लिए अधिक समय मिल सके। इससे पूरी प्रक्रिया पहले के मुकाबले अधिक आसान हो गई है।
सीबीएसई ने कही ये बड़ी बात
सीबीएसई ने कहा कि उसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को बेहतर और सुरक्षित डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराना है। यही वजह है कि तकनीकी चुनौतियों और साइबर हमलों के बावजूद पोर्टल को लगातार मजबूत बनाया जा रहा है।बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया है कि उनकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित है और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सीबीएसई की साइबर सुरक्षा और तकनीकी टीमें लगातार सतर्क हैं ताकि छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे आसानी से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

See also  शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह,पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, विधायक रामचंद्र सिंह हुए शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now