रांची के तमाड़ में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ऑटो सवार 7 लोग जख्मी

रांची के तमाड़ में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ऑटो सवार 7 लोग जख्मी

रांचीः जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 स्थित नूरुपा के पास रविवार की शाम को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में टेम्पो सवार सात लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि सभी यात्री टेम्पो में सवार होकर तमाड़ से बुंडू की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर से टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो में बैठे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

See also  बिहार चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, मुन्ना शुक्ला और अजय वर्मा सहित 14 बंदी बेउर जेल से ट्रांसफर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now