राबड़ी आवास को लेकर तकरार जारी, रोहिणी बोलीं-हिम्मत है तो जबरन बंगला खाली कराए सरकार, पप्पू ने कहा-पूर्व सीएम का अपमान मत करें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 31, 2026

राबड़ी आवास को लेकर तकरार जारी, रोहिणी बोलीं-हिम्मत है तो जबरन बंगला खाली कराए सरकार, पप्पू ने कहा-पूर्व सीएम का अपमान मत करें

पटनाः 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के नोटिस पर लालू परिवार सरकार के खिलाफ एकजुट दिख रहा है। इस मुद्दे पर लालू यादव की बेटी अब रोहिणी आचार्य भी खुलकर सामने आई हैं।रोहिणी ने सरकार को चैलेंज देते हुए सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘अगर हिम्मत है तो जबरन बंगला खाली करवाए सरकार…।’ उन्होंने लिखा कि जनता को मुद्दे से भटकाने के लिए सरकार इस तरह की दबंगई कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याएं सुलझाने में नाकाम रही है, लेकिन विपक्षी नेताओं को परेशान करने में पूरी ताकत लगा रही है। उनके मुताबिक यह सुशासन मॉडल नहीं, बल्कि बदले की राजनीति का मॉडल है।


इधर, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी राबड़ी आवास खाली कराए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। पप्पू यादव ने कहा, ‘मुख्यमंत्री जी राबड़ी देवी आपके लिए भी मां के समान हैं उनका अपमान मत करिए। अहंकार छोड़ दीजिए।’
पहले पूरा मामला पढ़िए…
भवन निर्माण विभाग की ओर से पूर्व CM राबड़ी देवी को 20 साल पुराना सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। विभाग का राबड़ी देवी को ये तीसरा नोटिस है।नोटिस में कहा गया है कि ये आवास अब डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन (पशुपालन) मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित है। बिहार चुनाव-2025 के बाद ही राबड़ी देवी को नया 39 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित किया गया था।
इस पर राबड़ी देवी ने कहा, '10 सर्कुलर रोड वाला अवास किसी भी कीमत पर खाली नहीं करेंगे। सम्राट नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं। हम तो चाहते हैं सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर आवास खाली करवा लें।'वहीं सचिवालय SDPO अनु कुमारी राबड़ी आवास पहुंंची है। पुलिस फोर्स को भी बुलाया गया है। राबड़ी देवी ने सचिवालय SDPO को अंदर बुलाकर बातचीत की।
पप्पू यादव बोले- राबड़ी देवी का अपमान न करें, वो मां समान
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राबड़ी आवास खाली कराए जाने पर कहा, "मुख्यमंत्री जिस मंत्री को घर आवंटित किए हैं, उन्हें कोई दूसरा आवास दे दीजिए। राबड़ी देवी आपके लिए भी मां के समान हैं, सभी के लिए हैं। उनका अपमान मत करिए।कल आप भी पूर्व मुख्यमंत्री होंगे। इस तरह की बदले की राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज बहुत घटिया राजनीति चल रही है। कौन किसको मरवा दे, कब मरवा दे, कुछ पता नहीं चलता।"
अब पढ़िए जिस मंत्री को ये बंगला अलॉट हुआ है उन्होंने क्या कहा--
राबड़ी देवी अभी जिस सरकारी बंगले में रह रही हैं, वो बंगला डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन (पशुपालन) मंत्री नंदकिशोर राम को अलॉट हुआ है। मंत्री का कहना है कि बिहार सरकार ने उन्हें नियम के अनुसार सरकारी आवास अलॉट किया है।उन्होंने कहा, "जिस घर में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रह रही हैं, वह अब मुझे अलॉट हुआ है। क्योंकि मेरे पास पहले कोई सरकारी आवास नहीं था। अब राबड़ी देवी का यह कहना कि वह आवास खाली नहीं करेंगी, मुझे समझ नहीं आ रहा।मंत्री ने यह भी कहा, “मैं दलित समाज से आता हूं। रामनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुआ हूं, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मैं डेयर मतस्य और पशु संसाधन मंत्री के रूप में बिहार के लिए काम कर रहा हूं।”
पटना का 10, सर्कुलर रोड...यह सिर्फ एक पता नहीं, बल्कि पिछले दो दशकों से बिहार की सियासत का सबसे बड़ा 'पावर सेंटर' रहा है। इसी दहलीज से सरकारें बनीं, बिगड़ीं और गठबंधन के नए अध्याय लिखे गए। लेकिन आज, यही बंगला बिहार की राजनीति में 'आर-पार' की जंग का नया मैदान बन चुका है।

See also  गुमला में दर्दनाक हादसा : पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत, तीसरे ने कूदकर बचाई जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now