पेट्रोल-डीजल की कीमत में दो हफ्तों के अंदर चौथी बार बढ़ोतरी,जानें- आपके शहर में क्या है नए रेट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 25, 2026

पेट्रोल-डीजल की कीमत में दो हफ्तों के अंदर चौथी बार बढ़ोतरी,जानें- आपके शहर में क्या है नए रेट

डेस्कःपेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। दो सप्ताह के अंदर चौथी बार दाम बढ़ाएं गए है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है। 25 मई की सुबह 6 बजे से लागू नई दरों के बाद अलग-अलग शहरों में फ्यूल में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव (Petrol-Diesel PriceToday)
दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 महंगा होकर ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 महंगा होकर ₹95.20 प्रति लीटर हो गया है।
कोलकाता में पेट्रोल ₹2.86 महंगा होकर ₹113.47 प्रति लीटर और डीजल ₹2.80 महंगा होकर ₹99.82 प्रति लीटर हो गया है।
मुंबई में पेट्रोल ₹2.76 महंगा होकर ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹2.81 महंगा होकर ₹97.83 प्रति लीटर हो गया है।
चेन्नई में पेट्रोल ₹2.46 महंगा होकर ₹107.77 प्रति लीटर और डीजल ₹2.57 महंगा होकर ₹99.55 प्रति लीटर हो गया है।
बेंगलुरु में पेट्रोल ₹2.52 महंगा होकर ₹110.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.55 महंगा होकर ₹98.54 प्रति लीटर हो गया है।
नोएडा में पेट्रोल ₹2.41 महंगा होकर ₹101.92 प्रति लीटर और डीजल ₹2.53 महंगा होकर ₹95.37 प्रति लीटर हो गया है।
गुरुग्राम में पेट्रोल ₹2.53 महंगा होकर ₹102.69 प्रति लीटर और डीजल ₹2.63 महंगा होकर ₹95.36 प्रति लीटर हो गया है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹2.59 महंगा होकर ₹101.54 प्रति लीटर और डीजल ₹2.53 महंगा होकर ₹89.47 प्रति लीटर हो गया है।
लखनऊ में पेट्रोल ₹2.61 महंगा होकर ₹101.89 प्रति लीटर और डीजल ₹2.72 महंगा होकर ₹95.36 प्रति लीटर हो गया है।
पटना में पेट्रोल ₹3.07 महंगा होकर ₹113.54 प्रति लीटर और डीजल ₹3.01 महंगा होकर ₹99.54 प्रति लीटर हो गया है।
Petrol-Diesel Price Hike: दो हफ्तों में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?
बता दें कि पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है।15 मई को 4 साल में पहली बार में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।15 मई से शुरू हुई इस बढ़ोतरी के बाद अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर से ज्यादा का उछाल आया है।

See also  Lady Police Officer का 'गंदा काम', 6 पुलिसवालों के साथ थाने में किया 'कांड'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now