जीतन राम मांझी पर हमला,पत्थर मारने वाले दो युवक पुलिस हिरासत में,बिना भाषण दिए लौटे केंद्रीय मंत्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 23, 2026

जीतन राम मांझी पर हमला,पत्थर मारने वाले दो युवक पुलिस हिरासत में,बिना भाषण दिए लौटे केंद्रीय मंत्री

गयाजीः केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) पर बिहार के गयाजी में शुक्रवार (22 मई, 2026) की शाम खिजरसराय प्रखंड के सिसवर में स्थित संत थामस इंग्लिश स्कूल में कार्यक्रम के दौरान पत्थर चला दिया गया। पत्थरबाजी की इस घटना में वे बाल-बाल बच गए। इस हमले को लेकर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं लगी। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री बिना अपनी बात रखे लौट गए। पत्थर गिरते ही मंच पर कुछ देर के लिए कानाफूसी की स्थिति बन गई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा में तैनात जवानों एवं पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए मंच के पीछे से दो युवकों को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से पहले केंद्रीय मंत्री को सम्मानित किया गया। इसके बाद जीतन राम मांझी जैसे ही लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंचे तभी कार्यक्रम स्थल के बाहर से किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर जीतन राम मांझी के पीछे खड़े अंगरक्षक को जा लगा। कार्यक्रम में तैनात खिजरसराय थाने की पुलिस ने तुरंत बाहर खड़े दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
कुछ दिनों पहले ही हुआ था समधन पर हमला
जीतन राम मांझी पर हुए इस हमले से पहले उनकी समधन और विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर हमला हो चुका है। बता दें कि 17 मई को बाराचट्टी से विधायक ज्योति मांझी एक कार्यक्रम में जा रही थीं इसी दौरान उनके काफिले पर मोहनपुर प्रखंड में हमला हो गया था। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।जानकारी हो कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर धमकी भी मिली थी।एक युवक ने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि अभी समधन पर हमला हुआ है न आगे उन पर भी हो सकता है। हालांकि इस धमकी के बाद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसकी जानकारी आज (शुक्रवार) ही पुलिस की ओर से दी गई थी।

See also  सुखदेव भगत ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद संगठन को लेकर हुई चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now