रोहतासः सासाराम सदर अस्पताल परिसर में स्थित सिविल सर्जन के ऑफिस में शुक्रवार को विजलेंस की टीम ने छापेमारी की। निगरानी की टीम के पहुंचते ही सिविल सर्जन के ऑफिस में हड़कंप मच गया। निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी किसी काम के बदले 20 हजार रिश्वत ले रहा था, तभी टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद कर्मचारी को अपने साथ लेकर निगरानी विभाग की टीम आगे की पूछताछ में जुट गई है।
निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।इस कार्रवाई को स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा ह। निगरानी विभाग की टीम पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।


