झारखंड आंदोलनकारी दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत बड़े भाई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

झारखंड आंदोलनकारी दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत बड़े भाई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रांचीः झारखंड आंदोलनकारी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने बड़े भाई के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। उनके साथ जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे , राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत अन्य नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने अपने बड़े भाई दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्हें याद करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन के नायक, झारखंडी अस्मिता के सशक्त स्वर, बड़े भाई आदरणीय दादा स्व दुर्गा सोरेन जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
स्व दादा ने जल, जंगल, जमीन, आदिवासी-मूलवासी अधिकार और झारखंड की पहचान की लड़ाई को ताकत देने का काम किया था। उनका संघर्ष, त्याग, जुझारूपन और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी लाखों झारखंडवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।झारखंड के इतिहास में स्व दादा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

 

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने तीन दिवसीय ईटखोरी महोत्सव का किया उद्घाटन, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा अर्चना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now