अवैध संबंध के शक में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, शव के पास ही बैठा रहा आरोपी

जमुईः खैरा थाना क्षेत्र के कहरडीह गांव स्थित महादलित टोला में बुधवार की अहले सुबह लगभग साढ़े तीन बजे के करीब एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की हसुआ से गला काटकर हत्या कर दी।मृतका की पहचान 45 वर्षीय उगनी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपित पति गगन मांझी फरार होने के बजाय पुलिस के आने तक शव के पास ही बैठा रहा।

jamui 1779246775119 v
पत्नी पर अवैध संबंध का शक
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। बताया जाता है कि गगन मांझी को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में आकर उसने घर में रखे हसुआ से पत्नी पर हमला कर दिया। गर्दन पर वार होते ही उगनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
पति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
सूचना पाकर खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, पुअनि. उपेंद्र पाठक एवं सन्नी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। वहीं आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

See also  गुमला में शादी समारोह के दौरान डीजे डांस को लेकर विवाद, मारपीट में एक दर्जन लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now