MS Dhoni की विदाई से भावुक हुआ चेपॉक, जीत के बाद Ishan Kishan ने की ऐसी हरकत, खौल उठा CSK फैंस का खून

MS Dhoni ने की विदाई से भावुक हुआ चेपॉक, जीत के बाद Ishan Kishan ने की ऐसी हरकत, खौल उठा CSK फैंस का खून

डेस्कः चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम का मैदान सोमवार रात सिर्फ एक क्रिकेट मुकाबले का गवाह नहीं बना, बल्कि भावनाओं के उस सैलाब का भी हिस्सा बना जिसमें हजारों फैंस अपने सबसे बड़े नायक एमएस धोनी को शायद आखिरी बार पीली जर्सी में देखना चाह रहे थे। हालांकि धोनी अपने इस ‘होम ग्राउंड’ में खेले गये आखिरी मुकाबले में भी बतौर खिलाड़ी मैदान पर नजर नहीं ओ। लेकिन मुकाबले से पहले उन्होंने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और नेट्स पर बल्लेबाजी भी की। पर फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके। इस तरह चेपॉक के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में पूरे सीजन फैंस अपने सबसे बड़े सुपरस्टार को मैदान में खेलते हुए नहीं देख सके। अब यह भी साफ नहीं है कि धोनी सीएसके के आखिरी लीग मैच में गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में उतरेंगे या नहीं। हालांकि थाला पूरी तरह मैदान से दूर नहीं रहे। सीएसके की पारी खत्म होने के बाद इर्निंग्स ब्रेक के दौरान धोनी जब टीम के साथ फोटोशूट के लिए मैदान पर पहुंचे, तो पूरी चेपॉक स्टेडियम ‘धोनी-धोनी’ के नारों से गूंज उठा। फैंस ने मोबाइल फ्लैशलाइट जला कर और जोरदार तालियों के साथ अपने ‘माही’ का स्वागत किया। मैदान पर सिर्फ कुछ मिनट की मौजूदगी ने भी स्टेडियम का माहौल भावुक बना दिया।


चेन्नई में आखिरी टी-20 खेलना चाहते थे धोनीः 2021 में धोनी ने एक बयान दिया था कि वह अपना अंतिम टी-20 मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं, लेकिन इस सीजन वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहे।


धोनी ने लैप ऑफ ऑनर लिया
इस दौरान धोनी की मुलाकात अपने पुराने साथी सुरेश रैना से भी हुई, जिसने फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दीं। चेपॉक में दोनों दिग्गजों को साथ देखकर दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। मैच के बाद "थाला" धोनी और "चिन्ना थाला" सुरेश रैना ने "लैप ऑफ ऑनर" लिया। धोनी ने अभी तक अपने भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन चेपक में उनके लिए उमड़ा प्यार यह दिखाने के लिए काफी था कि फैंस आज भी उन्हें उसी जुनून और सम्मान के साथ देखते है, जैसा वर्षो पहले देखा करते थे।
चेपॉक स्टेडियम से धोनी के विदाई के बीच एक ऐसी घटना हुई जिसने वहां मौजूद फैंस के बीच नाराजगी पैदा कर थी। आईपीएल 2026 के 63वें मैच में हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। मुकाबला खत्म होने के बाद मैदान पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
हैदराबाद की जीत के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) मैच के बाद चेन्नई के फैंस को सरेआम ट्रोल और चिढ़ाते हुए नजर आए। ईशान की इस हरकत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है और वे इसे 'बेहद खराब स्पोर्ट्समैनशिप' करार दे रहे हैं।सोशल मीडिया पर किशन के खिलाफ येलो आर्मी का गुस्सा फूट रहा है।


ईशान किशन ने क्या किया?
चेपॉक के मैदान पर चेन्नई को 5 विकेट से मात देने के बाद ईशान किशन पूरी तरह जोश में नजर आए। जीत के नशे में चूर उन्होंने सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल एंथम 'Whistle Podu' (सीटी बजाओ) का सिग्नेचर स्टेप करते हुए फैंस को चिढ़ाया। इतना ही नहीं, किशन ने मैदान से बाहर जाते समय चेन्नई के फैंस की तरफ उंगली दिखाते हुए इशारा भी किया। उनकी इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि किशन ने चेन्नई फैंस से 'गो होम' (अब अपने घर जाओ और स्टेडियम खाली करो) का इशारा किया। उनके चेहरे के हाव-भाव और ट्रोलिंग स्टाइल को देखकर चेपॉक का पूरा क्राउड दंग रह गया।


CSK फैंस का फूटा गुस्सा
एक यूजर ने लिखा, 'ईशान किशन का यह रवैया बेहद चौंकाने वाला है. मैच के बाद उन्हें CSK के फैंस का मजाक उड़ाते हुए देखा गया। वे उनकी तरफ इशारा करके उन्हें 'घर जाने' और स्टेडियम खाली करने का संकेत दे रहे थे। यह खेल भावना के बिल्कुल खिलाफ है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ईशान किशन एक अजीब इंसान है। CSK 5 बार की चैंपियन है। ऐसी सस्ती हरकतें करके तुम CSK को जलील नहीं कर रहे हो, बल्कि खुद को जलील कर रहे हो।'

See also  झारखंड में छह महीने के भीतर लागू होगा नया पुलिस मैनुअल, ड्रग्स पर अंकुश को हर जिले विशेष टीम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now