प्रेमिका से शादी की जिद में 200 फीट ऊपर चढ़ जा रहे हैं आशिक,गिरिडीह में फिर हुआ ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2026

प्रेमिका से शादी की जिद में 200 फीट ऊपर चढ़ जा रहे हैं आशिक,गिरिडीह में फिर हुआ ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’

गिरिडीह: झारखंड में इन दिनों प्रेम प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीलेदा गांव का है, जहां सोमवार को एक युवक प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की इस हरकत से गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।बीते दिनों गिरिडीह के निमियाघाट और धनबाद के हरिहरपुर में टावर पर चढ़ कर प्रेमी युगल ने हंगामा खड़ा किया था। 16 मई को गिरिडीह के निमियाघाट में एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर टावर पर चढ़ गया। दूसरी ओर 17 मई को उसकी प्रेमिका धनबाद के हरिहरपुर में टावर पर चढ़ गई।यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि 18 मई सोमवार को गिरिडीह जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूरी पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा में एक युवक शादी की जिद को लेकर 100 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गया।

See also  बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

jhgir01towerpararopipkgjhc10018 18052026171515 1805f 1779104715 82
जानकारी के अनुसार मोतीलेदा निवासी संजय रजक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर युवक सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी कराने की मांग करने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गौरतलब है कि झारखंड में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ठीक एक दिन पहले रविवार को धनबाद के गोमो में एक युवती अपने गिरफ्तार प्रेमी को छुड़ाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। वहीं शनिवार को गिरिडीह के निमियाघाट में एक शादीशुदा युवक सात घंटे तक मोबाइल टावर पर डटा रहा था।
पिछले पंद्रह दिनों में राज्य में इस तरह की यह चौथी घटना बताई जा रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं से पुलिस-प्रशासन भी परेशान नजर आ रहा है। टावर पर चढ़े आशिकों को सुरक्षित नीचे उतारने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।

See also  कोडरमा से बिहार भेजी जा रही थी शराब, पुलिस ने किया पीछा तो हाइवा हो गई हादसे का शिकार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now