साहिबगंज में पुलिस पदाधिकारी पर चाकू से हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 5, 2026

साहिबगंज में पुलिस पदाधिकारी पर चाकू से हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार

साहिबगंज: जिला के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान एक एएसआई पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में कोटालपोखर थाना में पदस्थापित एएसआई हेमंत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, कोटालपोखर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पलासबोना गांव में एक युवक नशे की हालत में हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है और लोगों के बीच दहशत फैला रहा है। सूचना मिलने के बाद एएसआई हेमंत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
युवक को पकड़ने के दौरान किया हमला
पुलिस जब आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, तभी उसने अचानक एएसआई हेमंत यादव पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें घटनास्थल से निकालकर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल पहुचाया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एसडीपीओ ने की पुष्टि
बरहरवा के एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एएसआई पर चाकू से हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

See also  5 हजार ले लो और चलो; देहरादून में नर्स से की गंदी बात, स्टाफ ने मिलकर पीट दिया, VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now