रांची के एकलव्य हॉकी सेंटर में खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार, शिकायत के बाद कोच सुधीर गोला हटाए गए

रांची के एकलव्य हॉकी सेंटर में खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार, शिकायत के बाद कोच सुधीर गोला हटाए गए

रांचीः झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय ने मोरहाबादी स्थित एकलव्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र बालक बालिका में पदस्थापित प्रशिक्षक सुधीर गोला को तत्काल प्रभाव से प्रशिक्षण कार्य से हटा दिया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने कोच के खिलाफ नियमित प्रशिक्षण नहीं कराने, लगातार अनुपस्थित रहने तथा बालिका खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करने संबंधी शिकायतें की थीं।
आदेश के अनुसार, पूर्व में भी सुधीर गोला के खिलाफ मौखिक शिकायतें मिलती रही हैं। हाल के दिनों में वह बिना अनुमति के दो सप्ताह से अधिक समय तक प्रशिक्षण केंद्र से अनुपस्थित पाये गये, जिससे खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। साथ ही हॉकी कोच करूणा पूर्ति को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए मोरहाबादी स्थित एकलव्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। इस बारे में खेल निदेशक आसिफ इकराम ने बताया कि हॉकी इंडिया की ओर से सुधीर गोला को भोपाल बुलाया गया है, लेकिन उन्होंने खेल निदेशालय को इसकी जानकारी नहीं दी।

See also  आधे उम्र के देवर के साथ भाभी हुई फरार, दो बच्चों को छोड़ मां अपने प्रेमी के साथ हो गई गायब, गहने भी ले गई साथ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now