पटना समेत बिहार के 6 जिलों में सायरन बजते ही ब्लैक आउट ,छा गया अंधेरा, रुक गयी गाड़ियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 14, 2026

पटना: गृह मंत्रालय के निर्देश पर गुरुवार को पटना समेत राज्य के छह जिले किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया तथा कटिहार में हवाई हमला तथा ब्लैकआउट संबंधी मॉक ड्रिल का किया गया।सायरन बजते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, सड़क पर ट्रैफिक भी थम गया।  हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी और तंत्र की प्रभावशीलता जांचने के लिए सरकार की ओर से इसका आयोजन किया गया।

26693795 black

 पटना के अलावे यह मॉक ड्रिल किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया और कटिहार जिले में भी किया गया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयारी की गई।पाकिस्तान में सिंदूर ऑपरेशन के बाद इस तरह का मॉक ड्रिल पिछले साल भी किया गया था, आज एक बार फिर से किया गया है।

 

कई दिनों की प्लानिंग के बाद एक्शन : इस बार मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की गई। लोगों में जागरूकता के लिए विभिन्न माध्यमों से विज्ञापन भी दिया गया था, सभी तरह की लाइट लोगों को बंद करने के लिए कहा गया था।यहां तक कि मोबाइल का फ्लैश भी ऑन नहीं करने का आग्रह किया गया था।

See also  जमीन कारोबारी और JLKM नेता नवीन आनंद चौरसिया की सड़क दुर्घटना में मौत, जयराम महतो की पार्टी के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now