NEET-UG परीक्षा 2026 रद्द होने पर भड़के गुरु रहमान,कहा-यह छात्रों के साथ विश्वासघात ‘मेरी बेटी स्ट्रेस में आ गई है’

NEET-UG परीक्षा 2026 रद्द होने पर भड़के गुरु रहमान,कहा-यह छात्रों के साथ विश्वासघात 'मेरी बेटी स्ट्रेस में आ गई है'

पटनाः NEET UG की परीक्षा कैंसिल कर दी गई है. इसको लेकर जहां एक ओर छात्रों में रोष है, वहीं कई शिक्षक भी गुस्से से लाल हो गए हैं। बिहार के जानेमाने कोचिंग संचालक गुरु रहमान ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुरु रहमान ने कहा कि उनकी भी बेटी ने नीट की परीक्षा दी थी। यह छात्रों के साथ विश्वासघात है।
‘100% सरकार की नाकामी’ : गुरु रहमान ने कहा कि इस बार मेरी बेटी ने भी परीक्षा दी थी, हमारे कई सारे बच्चे परीक्षार्थी थे, इसलिए इसे 100% सरकार की नाकामी कही जाएगी। अगर सरकार इस पर नियंत्रण नहीं करती है तो यह बोल दे कि छात्र स्वयं इसकी गारंटी लें। इस तरह की बात पहली बार नहीं हुई, यह लगातार हो रहा है।
‘मेरी बेटी स्ट्रेस में आ गई है’ : गुरु रहमान ने कहा कि उनकी बेटी ने कहा था कि परीक्षा बहुत अच्छी गई है, अच्छे गवर्नमेंट कॉलेज मिल जाएंगे। परीक्षा देने के बाद काफी खुश थी और उत्साहित थी लेकिन जब से सुना है कि परीक्षा कैंसिल हो गई है स्ट्रेस में आ गई है।
‘पूरे नेक्सस को जड़ से खत्म किया जाए’ : गुरु रहमान ने कहा कि 2017, 2021 और 2024 में भी नीट का पेपर लीक हुआ था, लेकिन इन घटनाओं से किसी ने कोई सबक नहीं सीखा। एक दो लोगों की गिरफ्तारी की गई लेकिन पूरे नेक्सस को जड़ से नहीं उठाया गया। आज जरूरत है कि पेपर लीक के पूरे नेक्सस को जड़ से खत्म किया जाए, क्योंकि ऐसी घटनाएं बच्चों के मनोबल को तोड़ती हैं।
NEET-UG परीक्षा 2026 कैंसिल : दरअसल, 3 मई को पूरे देश में नीट यूजी की परीक्षा हुई थी। इसमें पेपर लीक का मामला सामने आया। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इसे रद्द करने का फैसला लिया। कहा कि जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी। अब केन्द्रीय जांच एजेंसी पूरे मामले की जांच करेगी।5 मई 2024 को जब नीट यूजी की परीक्षा हुई थी उसवक्त भी पेपर लीक हुआ था। बिहार से लेकर झारखंड तक इसके तार जुड़े थे। मामले में संजीव मुखिया सहित कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी।उस वक्त भी मामले ने काफी तूल पकड़ा था।

See also  झारखंड के 9 अफसरों का प्रमोशन 3 IPS बने IG, 6 को बनाया गया DIG
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now