बिहार में BA के छात्र की बेरहमी से हत्या, कॉलेज गेट पर 15 से ज्यादा बार चाकू घोंपा

बिहार में BA के छात्र की बेरहमी से हत्या, कॉलेज गेट पर 15 से ज्यादा बार चाकू घोंपा

डेस्कः बिहार के मोतिहारी में छात्र की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोटवा थाना क्षेत्र के एकेआरआर कॉलेज के गेट पर परीक्षा देकर निकले बीए थर्ड पार्ट के छात्र की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उस पर 15 से ज्यादा चाकुओं से वार किए गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
बीए थर्ड ईयर का छात्र था रितेश: मृतक की पहचान रितेश कुमार यादव (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा वार्ड नंबर 12 के रहने वाले विद्या राय का बेटा था। वह एकेआरआर कॉलेज में बीए थर्ड पार्ट की परीक्षा दे रहा था।
परीक्षा देकर निकलते ही हमला: परिजनों ने बताया कि रितेश कॉलेज में परीक्षा देने आया था। परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही वह कॉलेज गेट से बाहर निकला, पहले से घात लगाए दूसरे छात्र सरोज राय ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
15 बार घोंपा चाकू: आरोपी ने रितेश पर एक-दो नहीं, बल्कि करीब 15 बार चाकू से वार किए। रितेश लहूलुहान होकर गेट पर ही गिर पड़ा।आसपास मौजूद छात्रों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गया।
छानबीन में जुटी पुलिस: स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल रितेश को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जांच टीम को आवश्यक निर्देश दिए।
यूट्यूब पर बनाता था रील: परिजनों ने बताया कि रितेश पढ़ाई में काफी तेज था। उसे यूट्यूब पर रील बनाने और एक्टिंग का बहुत शौक था। वह अक्सर यूट्यूब के लिए वीडियो बनाता था।उसके एक भाई और दो बहनें हैं। बड़ा भाई राजेश कुमार यादव है, जबकि दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।

See also  AI के गॉडफादर ने दी चेतावनी, कहा- अगर चैटबॉट ने अपनी भाषा बना ली तो...
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now