शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में बंगाल पुलिस की छापेमारी, बाइक का फर्जी नंबर धनबाद के सेलकर्मी का निकला

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में बंगाल पुलिस की छापेमारी, बाइक का फर्जी नंबर धनबाद के सेलकर्मी का निकला

डेस्कः पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में की जांच अब धनबाद तक पहुंच गई है। हत्या में इस्तेमाल बाइक के सुराग में बंगाल पुलिस की एसआईटी शुक्रवार देर रात पाथरडीह पहुंची और सेल चासनाला के एक कर्मचारी से पूछताछ की। जांच में पता चला कि वारदात में इस्तेमाल बाइक डब्ल्यूबी 44 डी-1990 का नंबर बर्नपुर निवासी विभाष कुमार भट्टाचार्य के नाम पर है।
विभाष सेल चासनाला के कार्यपालक निदेशक कार्यालय में कार्यरत हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक घर पर ही खड़ी है। जांच में सामने आया कि विभाष की बाइक और वारदात में इस्तेमाल बाइक के मॉडल व रंग में अंतर है। घटना के दिन विभाष ड्यूटी पर भी मौजूद थे। अपराधियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए विभाष की बाइक का फर्जी नंबर प्लेट इस्तेमाल किया था। बेगुनाही के सबूत मिलने के बाद पुलिस लौट गई।

See also  20 लोगों को मौत के घात उतारने वाला दंतैल हाथी पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में दिखा, ग्रामीणों में दहशत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now