रांची के सोनाहातू में बारातियों से भरी बस पलटी, 18 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

रांचीः राजधानी रांची के सोनाहातू में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। राहे थाना क्षेत्र के डोमनडीह से शादी समारोह में शामिल होने कोड़ाडीह जा रही बस सोनाहातू के दुलमी में दुर्घटना का शिकार हो गई। बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग 18 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है।
घटना के बाद मची अफरा-तफरी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता राहत कार्य में जुट गए। बताया गया है कि JLKM के संघर्षशील साथी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायलों को बाहर निकालने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाहातू पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

IMG 20260509 WA0004 1
देर रात तक चलता रहा राहत कार्य
देर रात तक कार्यकर्ता घायलों और उनके परिजनों के साथ अस्पताल में मौजूद रहकर सहयोग करते रहे। घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। स्थानीय प्रशासन भी मामले की जानकारी लेकर घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुटा हुआ है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

See also  शपथग्रहण के बाद विधायक चाटर्ड प्लेन से हैदराबाद के लिए निकले, रांची में ही रहेंगी सीता सोरेन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now