महिला सिपाही के इश्क में दो थानों के ड्राइवरों में भिड़त, एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 3, 2026

महिला सिपाही के इश्क में दो थानों के ड्राइवरों में भिड़त, एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली

डेस्कः बिहार के गयाजी जिले में महिला सिपाही के इश्क का खूनी अंजाम देखने को मिला है। पुलिस विभाग के अंदर हुए खूनी संघर्ष ने सबको हैरान कर दिया। गयाजी के सिविल लाइन थाना के कोइरीबारी के पास परैया थाना में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर गौतम ने कोतवाली थाना के ड्राइवर को गोली मार दी। गोली नीरज के बाएं तरफ सीने में जा लगी। गंभीर रूप से घायल नीरज ने हिम्मत दिखाई और खुद बाइक चलाकर कोतवाली थाने पहुंचा।
महिला सिपाही को लेकर विवाद
पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एएनएमसीएच रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच एक महिला सिपाही को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद धीरे-धीरे निजी प्रतिद्वंद्विता में बदल गया था।
सुनसान इलाके में मारी गोली
बताया जा रहा है कि आरोपी गौतम को नीरज और महिला सिपाही की नजदीकियां नागवार गुजर रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी। शुक्रवार रात यह तनाव अचानक हिंसक मोड़ पर पहुंच गया। सूत्रों का दावा है कि आरोपी ने पहले नीरज की गतिविधियों पर नजर रखी, और फिर सुनसान इलाके में उसे रोककर गोली चला दी।

See also  पटना में लड़के और लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी, ऑनर किलिंग का मामला

hbqurgq bihar
आरोपी को किया गिरफ्तार
गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना के तुरंत बाद पुलिस सक्रिय हो गई, और कुछ ही घंटों में आरोपी गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। सिटी एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात पहले से रची गई साजिश थी या अचानक हुए विवाद का परिणाम। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के पास देसी कट्टा कहां से आया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now