- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रवीण कुशवाहा का सड़क हादसे में निधन, भागलपुर के कहलगांव सीट से लड़ा था चुनाव

बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रवीण कुशवाहा का सड़क हादसे में निधन, भागलपुर के कहलगांव सीट से लड़ा था चुनाव

भागलपुरः बिहार कांग्रेस के बड़े ओबीसी नेता प्रवीण कुशवाहा का सड़क हादसे में शुक्रवार को निधन हो गया। एआईसीसी के सदस्य रहे प्रवीण कुशवाहा भागलपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष थे। कांग्रेस पार्टी ने 2025 में उन्हें भागलपुर के कहलगांव सीट और 2020 में पटनासाहिब सीट से उम्मीदवार बनाया था, हालांकि वो दोनों ही चुनाव हार गये थे।
कन्नौज के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, प्रवीण सिंह कुशवाहा दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए भागलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के कन्नौज के समीप उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके दोनों हाथ और छाती की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे एक शादी समारोह में लौट रहे थे।

See also  कोडरमा घाटी में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर पलटी, एक की मौत, दर्जनभर घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now