पटना के मोकामा में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग,एक घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2026

पटना के मोकामा में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग,एक घायल

पटनाःमोकामा टाल क्षेत्र के केवटी गांव में गुरुवार की शाम डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में भिडंत हो गयी।जमकर हुई मारपीट की घटना के बाद अचानक फायरिंग भी होने लगी। गोली चलते ही डांस कर रहे लोगों में भगदड़ मच गयी।इस गोलीबारी में एक मजदूर जख्मी हो गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है। जानकारी के अनुसार,सम्यागढ़ थाना क्षेत्र के केवटी गांव में गुरुवार की शाम करीब 6.30 बजे एक शादी समारोह में ग्राम देवता की पूजा के लिये डीजे पर कई महिलाएं और पुरुष नाच रहे थे।इसी दौरान 8-10 बाहरी युवक महिलाओं की भीड़ में घुस आये और वे भी डांस करने लगे। अचानक बाहरी युवकों के महिलाओं के साथ नाचने का विरोध शुरु हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले डांस कर रही महिलाओं ने बाहरी युवकों का विरोध किया और फिर पुरुषों ने भी उन्हें ऐसी अशोभनीय हरकत पर कड़ी फटकार लगाई। दोनों के बीच पहले जमकर विवाद हुआ।बताया जाता है कि महिलाओं के विरोध के बाद सभी बाहरी युवक भाग खड़े हुए और लाठी-डंडे और कट्टे के साथ तत्काल फिर आ धमके। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार युवकों ने अपने साथ और 20-30 अन्य लोगों को भी बुला लिया और लाठी-डंडे से भीड़ पर हमला कर दिया।इसी दौरान उन युवकों ने फायरिंग भी शुरु कर दी।गोली चलते ही गांव में भगदड़ मच गयी। करीब दस राउंड फायरिंग की खबर है। पुलिस ने भी 5-6 राउंड फायरिंग की पुष्टि की है। इस फायरिंग की घटना में गांव के एक मजदूर मौली महतो जख्मी हो गये। मौली महतो की जांघ में गोली लगी है। जख्मी मौली महतो वार्ड नंबर- 11 निवासी रामेसर महतो का पुत्र बताया जा रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही सम्यागढ़, घोसवरी, मोकामा थाना की पुलिस केवटी गांव पहुंच कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद बाढ़ एसडीपीओ एक रामकृष्णा भी केवटी गांव के लिये रवाना हो चुके हैं।सम्यागढ़ पुलिस ने जख्मी मौली महतो को निजी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया है। इस घटना के बाद आरोपितों को दबोचने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। केवटी में विधि-व्यवस्था बहाल रखने के लिये गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

See also  Ranchi के Hotel Maurya में छापेमारी, sex racket का हुआ खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now