बोकारो में तेज रफ्तार कार और पुलिस वैन में टक्कर, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर 

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2026

बोकारो में तेज रफ्तार कार और पुलिस वैन में टक्कर, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर 

बोकारोः जिले के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस की गश्ती गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।यह हादसा गोमिया–फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के पास हुआ।
हादसे में चार लोग घायल
इस टक्कर में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग धनबाद के महूदा निवासी हैं। घायलों की पहचान सुरेश कुमार, भरत रजक और धर्मनाथ पासवान के रूप में हुई है,जिनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।वहीं, कार चालक बंटी कुमार रजक को मामूली चोटें लगी हैं।गश्ती दल में मौजूद पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार कच्छप, चालक और अन्य जवान सुरक्षित हैं।
जांच में जुटी पुलिस
सभी घायलों को तत्काल सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।वहां डॉ अमर कुमार की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों के परिजनों को सूचित किया गया और बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।गश्ती दल के चालक ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और हो सकता है चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

See also  बड़े बालू कारोबारी के धनबाद, पटना और आरा के ठिकानों पर ईडी की रेड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now