बर्थडे पार्टी में बुलाकर नाबालिग लड़की के दोस्तों ने किया रेप, फिर गंदा वीडियो कर दिया वायरल

जमशेदपुर में होटल के अंदर दो नाबालिग से दुष्कर्म, होटल मालिक कैलाश मिश्रा समेत चार गिरफ्तारf

रांची : राजधानी रांची में बर्थडे पार्टी में बुलाकर नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग का रेप करने के बाद उसके वीडियो को वायरल कर दिया गया। घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
नाबालिग लड़की से उसके दो दोस्तों ने ही रेप किया। दोनों आरोपियों ने बर्थडे पार्टी के नाम पर लड़की को बुलाया फिर उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया। नाबालिग को 31 दिसंबर को बर्थ डे के नाम पर ओरमांझी के रहरटांड गांव दोनों लड़को ने बुलाया फिर धोखे से लड़की को शराब पिलाया और एक सुनसान मकान में ले जाकर उसका बलात्कार किया। दोनों आरोपियों ने पीड़ित के नग्न वीडियो को कई लोगों को भेजा और वीडियो को वायरल कर दिया।
आरोपी दिलीप कुमार उरांव और मुकेश कुमार गंझू दोनों ओरमांझी के रहने वाले है जबकि पीड़ित लड़की रांची शहरी क्षेत्र की रहने वाली है। बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित की मां 10 जनवरी को ओरमांझी थाना पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चंद्रा गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

See also  एक हफ्ते में 3 बार हुई ट्रेनों को पटरी से उतारने की कोशिश, उपद्रवियों के निशाने पर रेलवे!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now