रांची समेत 14 जिलों में तेज आंधी-बारिश, ठनका से चार की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2026

रांची समेत 14 जिलों में तेज आंधी-बारिश, ठनका से चार की मौत

रांचीः बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मध्यप्रदेश से झारखंड तक है। जिससे रांची सहित पूरे राज्य से हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है। कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे।वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बनी नमी की वजह से बारिश हो रही है। इसे प्री मानसून की वर्षा भी कह सकते हैं।
गिरिडीह के तिसरी में ठनका गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, मृतकों में चंदौरी निवासी स्व. प्रीतम तुरी के पुत्र नुनमुनि कुमार (24) और तनेश्वर उर्फ ठाकुर के पुत्र अमन कुमार (12) शामिल हैं। लोहरदगा के भंडरा में भी ठनका से महिला की मौत हो गई।सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के घुटाईडीह गांव में बुधवार की तड़के सुबह वज्रपात से किशोर की मौत हो गयी। तेज आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में वह आ गया था। वह शौच के लिए खेत गया था। लौटते वक्त यह हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी आकाशीय बिजली गिर गई. किशोर वज्रपात की चपेट में आ गया। इधर, रांची में सुबह 4.30 बजे से गरज के साथ बारिश हुई। दोपहर तक तीन से चार बार बारिश हुई। ओलावृष्टि भी हुई। कांके में 12.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वहीं, धनबाद और बोकारो में 60-70 किमी. की रफ्तार से आंधी चली। हालांकि, सबसे अधिक बारिश खूंटी में 34.5 मिमी. और बेरमो में 30 मिमी. दर्ज की गई। बारिश से कई जिलों का पारा गिर गया। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 4.2 डिग्री गिरकर 37.5 डिग्री पर आ गया, पर रांची का 38.6 डिग्री पर बना हुआ है।
जमशेदपुर में बारिश के साथ ओले भी गिरे- रांची समेत कई जिलों में आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। 30 अप्रैल को रांची, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्‌डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। 50 से 60 किमी. की रफ्तार से आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 1 से 5 मई के बीच रांची सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है।

See also  UPSC Result : गढ़वा डीसी की बेटी साक्षी जमुआर ने हासिल किया 89वां रैंक, विधायक जेपी पटेल की भतीजी ने भी मारी बाजी

स्थान एवं संबंधित आंकड़ों का विवरण

स्थानआंकड़ा
खूंटी34.5
बेरमो30.5
कांके12.2
हजारीबाग11.8
बरही10.2
नवाडीह10.0
धनबाद5.2
बोकारो2.6
डुमरी2.1
पुटकी2.0
गुमला2.0
कोडरमा1.8
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now