- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण लगी आग, कई मंजिल तक आग की लपटें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण लगी आग, कई मंजिल तक आग की लपटें

डेस्कः गाजियाबाद के इंडियापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू में बुधवार को भीषण आग लग गई है। अभय खंड स्थित सोसाइटी में आग लगने से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस सोसाइटी में ही वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम का भी फ्लैट है।अजीत अंजुम आग पर काबू करने में दमकल विभाग की टीम को मदद कर रहे है।


गौर ग्रीन एवेन्यू में लगी आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सोसाइटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, आग करीब साढ़े आठ बजे दिखाई दी थी। इन लोगों का कहना है कि अंदर फ्लैट में किसी के फंसे होने की संभावना कम लग रही है। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगते ही सोसाइटी में रहने वाले लोग तुरंत बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से भारी संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

See also  राज्यपाल संतोष गंगवार ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाक़ात, रबींद्रनाथ महतो के पिता के निधन पर संवेदना की प्रकट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now