झारखंड में 4 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2026

झारखंड में 4 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना

रांचीः झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार इन IPS को सीनियर टाइम स्केल में प्रोन्नति प्रदान की है।सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2021 और 2022 बैच के कुल 4 IPS अधिकारियों को वेतनमान लेवल-11 में पदोन्नत किया गया है।
2022 बैच के अधिकारी को भी लाभ
2021 बैच के आईपीएस शुभम कुमार खण्डेलवाल और गौरव गोस्वामी को 28 मार्च 2025 से प्रोन्नति दी गई है। 2021 बैच के आईपीएस एस. मोहम्मद याकुब को 22 जून, 2025 से प्रोन्नति दी गई और 2022 बैच के आईपीएस शिवम प्रकाश को एक जनवरी 2026 से प्रोन्नति दी गई है। इन सभी अधिकारियों को अब भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर टाइम स्केल (Level-11) का लाभ मिलेगा।

See also  शराब के नशे में हथियार गुम करने वाले जवान पर कार्रवाई, पलामू SP रीष्मा रमेशन ने किया सस्पेंड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now