- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

मंत्री इरफान अंसारी के सामने उनके समर्थकों ने पत्रकार को पीटा, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2026

मंत्री इरफान अंसारी के सामने उनके समर्थकों ने पत्रकार को पीटा, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग

हजारीबागः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों पर पत्रकार की पिटाई का आरोप लगा है। टीवी चैनल के पत्रकार सुशांत सोनी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले मंत्री इरफान अंसारी और उनके समर्थकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड पुलिस से की है।
चतरा एयरएंबुलेंस हादसे पर सवाल पूछना पसंद नहीं आया
दरअसल, मंत्री इरफान अंसारी सोमवार को हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र इलाके में तीन भाई बहनों के शव मिलने के बाद परिवार को सांत्वना देने और निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने का ढ़ांढस देने पहुंचे थे। परिजनों से मिलने के बाद इरफान अंसारी मीडिया के सामने आये। पहले उनसे इस हादसे को लेकर सवाल पूछा गया फिर उसके बाद आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते चतरा में हुए विमान हादसे और हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा नहीं मिलने को लेकर सवाल पूछा गया। ये सवाल मंत्री और उनके समर्थकों को पसंद नहीं आया और हंगामा शुरू हो गया।


घायल पत्रकार अस्पताल में भर्ती
पत्रकारों के उस भीड़ में चतरा हादसे के शिकार परिजन भी थे पहुंचे थे और वो चिल्लाकर कहने लगे इरफान सर सुनिये जो मरा है हम उसके भाई है। हमारी बात को सुनिये। अभी तक इंसाफ नहीं हुआ है। इसी बीच हंगामा शुरू हो गया और कहा कि दलाली मत करिये। पास खड़े टीवी चैनल के पत्रकार भी चतरा हादसे को लेकर सवाल पूछने लगे। इसी बीच मंत्री के सामने उनके समर्थक उग्र हो गए और लात-जूते से पत्रकार की पिटाई कर दी। इस दौरान मंत्री और पुलिस भी वहां मौजूद थे लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। मंत्री के समर्थक बेरहमी से पत्रकार को पीटते रहे, इसी बीच वहां मौजूद पत्रकारों ने किसी तरह से पत्रकार सुशांत सोनी की जान बचाई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
बाबूलाल मरांडी ने इरफान अंसारी पर कार्रवाई की मांग की
इस घटना के बाद वहां मौजूद पत्रकारों ने कहा कि इरफान अंसारी के समर्थक बेकाबू है, इसका राज्यव्यापी विरोध किया जाएगा। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मरांडी ने लिखा है कि हजारीबाग में सवाल पूछने पर नाराज स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के इशारे पर उनके एक दर्जन समर्थकों द्वारा News 18 Jharkhand के पत्रकार सुशांत सोनी के साथ मारपीट किए जाने की चिंताजनक सूचना मिली है।
लोकतंत्र में सवाल पूछना पत्रकारों का अधिकार है, लेकिन वंशवाद के सहारे राजनीति करने वाले इरफान अंसारी जैसे लोग खुद को लोकतंत्र से ऊपर समझने लगते हैं और जनता को तुच्छ मानते हैं। उनके द्वारा आए दिन आम जनता और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं।@HemantSorenJMM जी, यदि आपके मंत्री को जनता के सवाल चुभ रहे हैं, तो उन्हें सलाह दें कि राजनीति छोड़कर घर बैठ जाएं। पत्रकारों के साथ मारपीट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।@Hazaribagpolice इरफान अंसारी के बदमिजाजी का इलाज बेहद जरूरी है। तत्काल इरफान अंसारी और उनके समर्थकों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करें @dc_hazaribag घायल पत्रकार के ईलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चत करें।

See also  सूट-सलवार पहन रात को घर में घुसा, प्राइवेट पार्ट पर ईंट मार-मारकर रेप पीड़िता की खौफनाक हत्या

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now