हजारीबागः मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित दंदाहा नदी से सोमवार को दो युवतियों और एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों 23 अप्रैल से लापता थे और आपस में मौसेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
तीनों मृतक आपस में भाई-बहन
सोमवार को तीन भाई-बहनों (खुशी, सानिया और आदिल) के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। तीनों पिछले 23 अप्रैल से लापता थे और परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित दंदाहा नदी से सोमवार को तीन शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में दो युवतियां और एक युवक शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया गया कि तीनों युवक-युवतियां 23 अप्रैल से लापता थे। तीनों आपस में मौसेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी को लेकर मुफस्सिल थाना में आवेदन भी दिया था। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
सोमवार को अचानक दंदाहा नदी में तीनों के शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।परिजनों ने तीनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यह सामान्य घटना नहीं लगती और इसके पीछे साजिश हो सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।उधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।



