हजारीबाग के दनुआ घाटी में कार खाई में गिरी, बीसीसीएल कर्मी समेत परिवार के पांच लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2026

हजारीबाग के दनुआ घाटी में कार खाई में गिरी, बीसीसीएल कर्मी समेत परिवार के पांच लोगों की मौत

हजारीबागः चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में शनिवार शाम को एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस भयानक सड़क हादसे ने धनबाद के बुदोरा कॉलोनी के एक परिवार को खत्म कर दिया। 30 फीट खाई में कार गिरने से बीसीसीएल कर्मी शिव कुमार भुईयां समेत परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में शिव कुमार भुईयां, उनकी पत्नी रूबी देवी, बेटी सोनी कुमारी, बेटी सोहानी कुमारी और ससुर शामिल हैं। कार में शिव कुमार के साले का बेटा प्रेम कुमार भी सवार था। देर रात तक उसकी जानकारी नहीं मिल सकी। हादसे का पता शाम करीब साढ़े छह बजे तब चला जब एक युवक की नजर घाटी में खाई में गिरी कार पर पड़ी।बताया जा रहा है कि धनबाद की ओर आ रही सेलेरियो कार (संख्या जे एच 10 सीयू 3472) दनुआ घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार किसी ट्रेलर में कार पीछे से पूरी तरह समा गई। लोगों ने बताया कि उक्त ट्रेलर वाहन वहां से निकल गया।
बीमार ससुर को धनबाद से गयाजी लेकर जा रहे थे
शिव कुमार महेशपुर कोलियरी में कार्यरत थे। उनके ससुर पिछले दो महीने से बीमार थे और इलाज के लिए दामाद के घर आए थे। स्वस्थ्य होने के बाद शिव कुमार उन्हें गयाजी के आमस स्थित उनके घर छोड़ने जा रहे थे। इसके बाद उन्हें अपने पैतृक गांव गोवर्धनपुर में बड़े भाई के घर शादी समारोह में शामिल होना था। हादसे के बाद परिवार में केवल 14 वर्षीय रंजीत कुमार बचा है। उसने हाल ही में मैट्रिक परीक्षा पास की है। परिजनों ने उसे अभी तक हादसे की पूरी जानकारी नहीं दी है।

See also  एसीबी ने एसएसपी कार्यालय के लिपिक को 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now