हजारीबाग के सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के मैनेजर रविरंजन को CBI ने एक लाख घूस लेते दबोचा,घर से मिले 22 लाख नकद और 70 लाख की अचल संपत्ति के दस्तावेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2026

जमशेदपुर में 40 हजार लेते SBI एजेंट CBI के हत्थे चढ़ा,रिश्वत नहीं दी तो फ्रीज कराया था अकाउंट

रांची: CBI की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने शुक्रवार को हजारीबाग के सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के मैनेजर रविरंजन को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इसके बाद सीबीआई ने उसके आवास में छापेमारी की जहां से 22 लाख रुपये नगद, 15 लाख रुपये के जेवरात और 70 लाख रुपये की अचल संपत्ति से संबंधित कागजात मिले। ये अचल संपत्तियां पटना, प्रयागराज व रांची में है।

CBI रविरंजन के सीनियर अधिकारियों के विरुद्ध भी पूरे मामले की जांच कर रही है। सीबीआई को आशंका है कि बिना बारिया पदाधिकारी की मिलीभगत से रिश्वत का यह खेल संभव नहीं है। गौरतलब है कि मैनेजर रविरंजन के विरुद्ध शिकायतकर्ता ने सीबीआई में लिखित शिकायत की थी। इनकी शिकायत थी कि उन्हें आवंटित काम को जारी रखने की अनुमति देने के बदले में मैनेजर ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने उक्त शिकायत के सत्यापन में आरोप को सही पाया, इसके बाद शुक्रवार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

See also  "उड़ता पंजाब" के लिए झारखंड से हो रही है माल की सप्लाई, लोहरदगा SP के निर्देश पर पकड़ा गया भारी मात्रा में डोडा

सीबीआई की अपील, करें भ्रष्टाचार की शिकायत

सीबीआई ने आम जनता से अपील की है कि केंद्र सरकार के विभागों और लोक उपक्रमों, बैंकों, बीमा कंपनियों, सीसीएल,  रेलवे आदि में भ्रष्टाचार के संबंध में कोई शिकायत है तो वे सीबीआई कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में दे सकते हैं।इसके लिए सीबीआई ने फोन नंबर 0651-2360093 (कार्यालय) या 9470590422 (मोबाइल) पर संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now