झारखंड में भीषण गर्मी की वजह से स्कूल के टाइमिंग में बदलाव, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी किया आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 20, 2026

झारखंड में भीषण गर्मी की वजह से स्कूल के टाइमिंग में बदलाव, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी किया आदेश

रांचीः झारखंड में पिछले दो-तीन दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। पांच जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। सोमवार और मंगलवार को भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी स्कूलों को समय सारणी में बदलाव का निर्देश दिया है।

झारखंड में आज भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, रविवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, डालटनगंज में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, रांची में 40 के करीब
इसके बाद रांची के उपायुक्त मंगलवार से जिले के सभी स्कूलों के लिए नए समय सारणी का एलान कर दिया। डीसी ने सोशल मीडिया पर स्कूल की टाइमिंग को लेकर निर्देश देते हुए लिखा कि गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा स्कूलों के समय सारणी में बदलाव का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार के निदेश के आलोक में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में वर्ग KG से कक्षा-8 की कक्षाएं सुबह 7ः00 बजे से 11ः30 बजे तक एवं वर्ग 09 से वर्ग 12 तक की कक्षाएँ सुबह 07ः00 बजे से 12ः00 मध्याह्न तक संचालित करने का निदेश दिया गया है।साथ ही सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को शेष समय (प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 तक) गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश आदेश दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से लागू रहेगा।

See also  मिसिर बेसरा गुट की कैडर बुरूई बोदरा पुलिस की शरण में, पुष्पा महतो ने झाड़ग्राम में किया सरेंडर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now