गिरिडीह में ज्वेलरी शॉप से 12 लाख के गहने की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2026

गिरिडीह में ज्वेलरी शॉप से 12 लाख के गहने की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

गिरिडीहः रविवार को शहर के कालीबाड़ी चौक के समीप मां रानी ज्वेलर्स में लूट की एक बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया। ग्राहक बनकर आए एक बदमाश ने दुकान से 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश की गतिविधियां साफ तौर पर देखी जा रही हैं। घटना के बाद भुक्तभोगी दुकान संचालक महेश कुमार (निवासी—गद्दी मुहल्ला, नगर थाना क्षेत्र) ने नगर थाना गिरिडीह में लिखित आवेदन देकर मामले के उद्भेदन और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

लोहरदगा में कचरे से खाना ढूंढकर खाते बच्चों की तस्वीर आई सामने, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त को दिया आवश्यक मदद करने का निर्देश
महेश कुमार के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे एक युवक दुकान में ग्राहक बनकर आया और महिला के लिए लॉकेट दिखाने को कहा। इसी दौरान उसने चुपचाप डब्बे से दो पैकेट, जिनमें 50-50 ग्राम सोने के जेवरात थे, निकालकर अपनी जेब में डाल लिए। जब दुकान संचालक की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश मौके से दौड़कर फरार हो गया।

See also  मंत्री हफीजुल हसन के फर्जी PHD डिग्री का मामलाः NIA ने जांच CBI को सौंपा

प्रिंस खान का करीबी सैफी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार ,दुबई भागने की फिराक में था ‘मेजर’
CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। शहर के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और आवेदन प्राप्त हो चुका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now