बिहार का प्लंबर कर रहा था ‘गजवा ए हिंद’ की तैयारी, सोहेल के आतंकी होने की मां को नहीं थी खबर

बिहार का प्लंबर कर रहा था 'गजवा ए हिंद' की तैयारी, सोहेल के आतंकी होने की मां को नहीं थी खबर

डेस्कः कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र से मो. सोहेल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर गजवा-ए-हिंद और खिलाफत की सोच से युवाओं को भड़काने का आरोप है।नबावगंज बालू टोला निवासी मो. सोहेल की गिरफ्तारी ने परिवार और गांव को झकझोर दिया है। जिस बेटे को माता-पिता ने रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर भेजा, उसके आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी उन्हें नहीं थी।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोहेल को गजवा-ए-हिंद और खिलाफत की सोच से प्रभावित होकर युवाओं को भड़काने, भर्ती करने और आतंकी तैयारी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की सुरक्षा घटाई गई, निशांत कुमार को मिली Z केटेगरी सुरक्षा
मां अंगूरी खातून के अनुसार, सोहेल मैट्रिक के बाद काम की तलाश में बेंगलुरु गया था, लेकिन तबीयत खराब होने पर लौट आया और पिता मो. मुमताज के साथ प्लंबरिंग का काम करने लगा। वह घर में सामान्य रहता था और उसकी गतिविधियों पर शक नहीं हुआ।कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने सोहेल की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीम ने सोहेल के घर पर छापामारी की थी। इसमें मोबाइल फोन बरामद किया गया था।फोरेंसिक जांच में मोबाइल में आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस ने की है। बताया जाता है कि सोहेल का अक्सर दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद आना-जाना लगा रहता था।दिल्ली पुलिस ने मोबाइल जब्त करने के साथ ही सोहेल को दिल्ली में हाजिर होने को कहा था। बताया जाता है कि सोहेल अपने पिता के साथ दिल्ली गया था। घर पर मौजूद मां ने बताया कि उसे पता नहीं कि उसके बच्चे ने क्या किया है। यहां अच्छे से रहता था। उसने सैकेंड डिवीजन से मैट्रिक परीक्षा पास की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now