रांची में रात होते ही शुरू होता है बालू-कोयला का अवैध खेल, बाबूलाल मरांडी ने पुलिस वसूली का वीडियो जारी कर उठाएं सवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2026

रांची में रात होते ही शुरू होता है बालू-कोयला का अवैध खेल, बाबूलाल मरांडी ने पुलिस वसूली का वीडियो जारी कर उठाएं सवाल

रांचीः राजधानी रांची के कई इलाकों में बालू का अवैध खनन और तस्करी जारी है। जिले का मैक्लुस्कीगंज , खलारी थाना क्षेत्र क्या अब पूरी तरह माफियाओं के हवाले हो चुका है? नदियों से सामने आ रही तस्वीरें और स्थानीय लोगों के आरोप हालात की गंभीरता बयां कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जैसे ही अंधेरा होता है, बालू माफिया पूरे सिस्टम को चुनौती देते हुए सक्रिय हो जाते हैं। घाट पर मशीनें गरजती हैं, ट्रैक्टर और ट्रकों की कतार लगती है और देखते ही देखते अवैध बालू बुढ़मू और रातु के रास्ते रांची के बाजारों तक खपा दिया जाता है।चौंकाने वाली बात यह है कि यह खेल सिर्फ बालू तक सीमित नहीं है। मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में अवैध कोयला खनन भी खुलेआम चल रहा है। कई जगहों पर माफिया द्वारा ओपन माइंस संचालित किए जाने की बात सामने आ रही है। यहां से निकाला गया कोयला बनारस, बिहार और आसपास के औद्योगिक प्लांटों तक पहुंचाया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, रोजाना 20 से 25 ट्रकों में अवैध कोयले का परिवहन हो रहा है। यानी हर दिन लाखों का काला कारोबार और सरकारी खजाने को भारी नुकसान, पर्यावरण को भी नुकसान।मामला सिर्फ मैक्लुस्कीगंज तक सीमित नहीं है। रांची के बुंडू, सोनाहातू और सिल्ली क्षेत्रों में भी बालू की अवैध तस्करी धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही रात होती है, इन इलाकों में भी अवैध बालू का परिचालन शुरू हो जाता है और पूरी रात यह खेल चलता रहता है।
आखिर इस पूरे नेटवर्क को संरक्षण कौन दे रहा है?
रात होते ही जिम्मेदार अधिकारी ‘अदृश्य’ हो जाते हैं?
और कब तक माफिया यूं ही कानून को खुली चुनौती देते रहेंगे?
स्थानीय लोगों में गुस्सा है और वे लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन जब तक जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक रांची के अलग-अलग इलाकों में फैल चुका यह ‘काला नेटवर्क’ यूं ही फलता-फूलता रहेगा।

See also  सरकारी अस्पताल में गैंगरेप, दो लड़कियों के साथ चार लड़कों ने की दरिंदगी; विसर्जन जुलूस देखकर लौट रही थीं

हेमंत सोरेन 21 अप्रैल को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, झारखंड को मिलेंगे 64 CDPO

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस के द्वारा बालू माफिया से की जा रही अवैध वसूली का वीडियो जारी कर कई सवाल उठा दिये है। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, ये आपके रांची जिले के नगड़ी इलाके का कल का वीडियो है जो हमें एक कार्यकर्ता ने उपलब्ध कराया है। देखिये आपकी पुलिस कितने मजे से पैसे वसूलती है।ये कैसे संभव है कि ये वसूली की हिस्सेदारी आपतक न पंहुचे और पुलिस वाले इतने बेपरवाह होकर वसूली करते रहें?
वैसे भी रोजमर्रा के खबरों की सुर्ख़ियों से भी पता चल रहा कि आजकल बेचारे बालू पर कुछ ज्यादा ही दबाब है। हो भी भला क्यों नहीं ? जून से तो आफिसियली बालू पूरी तरह बंद ही होना कहा जाता है। सो ये आपके पाले चोर, लुटेरे , माफिया और आपके “चहेते कुछ पुलिस वाले” मिलकर नदी, पहाड़, बालू सब को तेज़ी से ठिकाने लगाने में बड़ी बेशर्मी से रातदिन लगे हुए हैं।

See also  असम में JMM 19 सीटों पर तीन-कमान के सिंबल पर लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से नहीं बनी बात, माले के लिए एक सीट छोड़ी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now