छात्रा की मांग में जबरन भरा सिंदूर, फिर पिस्तौल की नोक पर किया दुष्कर्म

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 15, 2026

छात्रा की मांग में जबरन भरा सिंदूर, फिर पिस्तौल की नोक पर किया दुष्कर्म

डेस्कः झारखंड के गढ़वा जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 22 साल की छात्रा से पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा पलामू जिले में पढ़ाई कर रही थी और वहीं आरोपी के संपर्क में आई थी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर चुप रहने को कहा। इसके बाद छात्रा अपने गांव चली गई। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ और आरोपी ने उसे फिर निशाना बनाया।

रांची के हुआ ट्रेजरी घोटाला: 3 करोड़ से ज्यादा की हुई अवैध निकासी, पुलिस हिरासत में दो कर्मचारी
पीड़िता का आरोप है कि चार अप्रैल को जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी राहुल चौधरी अपने बहनोई के साथ उसके घर पहुंचा और उसे जबरन अगवा कर लिया। उसे पलामू के विश्रामपुर क्षेत्र ले जाया गया, जहां शादी का ढोंग रचते हुए जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया गया।
पुल के नीचे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
इसके बाद आरोप है कि छात्रा को उसके गांव के पास तहले नदी के पुल के नीचे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपी उसे गांव छोड़कर फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों ने आरोपियों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जांच में प्रेम संबंध की बात भी सामने आई
SDPO के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता और आरोपी के बीच पिछले चार वर्षों से संबंध थे। पुलिस ने कहा है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

See also  पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पारंपरिक सीट पर 30 जुलाई को होगी वोटिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now