रांची के हुआ ट्रेजरी घोटाला: 3 करोड़ से ज्यादा की हुई अवैध निकासी, पुलिस हिरासत में दो कर्मचारी

रांची के हुआ ट्रेजरी घोटाला: 3 करोड़ से ज्यादा की हुई अवैध निकासी, पुलिस हिरासत में दो कर्मचारी

रांचीः झारखंड में ट्रेजरी घोटाले का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। बोकारो-हजारीबाग-पलामू के बाद अब रांची में भी ट्रेजरी घोटाला सामने आया है। बोकारो और हजारीबाग में पुलिस वेतन में हुए घोटाले के बाद अब रांची के पशुपालन विभाग में अवैध निकासी का मामला सामने आया है। रांची उपायुक्त के आदेश पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है इसके बाद दो कर्मचारी को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

झारखंड में चढ़ने लगा पाराः 17 अप्रैल को रांची सहित 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट
झारखंड में हुए चारा घोटाले के बाद अब पशुपालन विभाग में घोटाले का मामला सामने आया है। विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा करीब 3.25 करोड़ के अवैध निकासी की गई है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची डीसी के आदेश पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जिसमें दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।दोनों से कोतवाली थाना में पूछताछ की जा रही है।बताया जा रहा है कि दो कर्मचारियों ने मिलकर पिछले तीन सालों में 3 करोड़ से ज्यादा की अवैध निकासी की है। जांच के दौरान ये रकम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

रांची में बालू माफियाओं का ‘मकड़ी जाल’, हर 2 किमी पर होती हैं निगरानी

डीसी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार कांके स्थित एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन में कार्यरत दो कर्मियों ने वेतन मद की राशि में हेरफेर कर 3 करोड़ से ज्यादा की अवैध निकासी की है।रांची डीसी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कार्यकारी मजिस्ट्रेट मो. जफर के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। FIR में बताया गया है कि विभाग के दो कर्मियों के द्वारा (दोनों फिलहाल हिरासत में) साल 2023 से लेकर 2026 तक कुबेर पोर्टल में छेड़छाड़ करके अपने मूल वेतन में अवैध रूप से बढ़ोतरी दिखाते हुए ट्रेजरी से अवैध निकासी की गई। ये मामला सामने आने के बाद रांची डीसी के द्वारा भी इंटरनल जांच करवाई गई, उसमें भी घोटाले की पुष्टि हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now