अमेरिका-ईरान के बीच रूक गई जंग, दो हफ्ते तक सीजफायर के लिए दोनों देश तैयार, होर्मुज भी खुला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच रूक गई जंग, दो हफ्ते तक सीजफायर के लिए दोनों देश तैयार, होर्मुज भी खुला

डेस्कः अमेरिका और ईरान के बीच जंग दो हफ्ते के लिए रूक गई है। दोनों देश दो हफ्ते के सीजफायर के लिए तैयार हो गए है। इसके साथ ही इजराइल भी युद्ध रोकने पर सहमत हो गया है। आगे की बातचीत पाकिस्तान में होगी।

अमेरिका का न्यूक्लियर अटैक से इनकार, ईरान ने अमेरिका से सभी डिप्लोमैटिक चैनल किए बंद, रेल और पुल नेटवर्क पर हमला
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर ट्रंप के पूरी सभ्यता खत्म करने के डेडलाइन से करीब दो घंटे पहले हुई। ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम समझौता इस शर्त पर किया गया है कि ईरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज’ को फिर से खोलने पर सहमत हो। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्हें ईरान की ओर से 10 पाइंट्स का सीजफायर प्रस्ताव दिया गया है। Truth Social पर घोषित यह सीजफायर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध के बाद हुआ है।


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के बाद लिया गया, जिन्होंने प्रस्तावित हमलों को टालने की अपील की थी। ट्रंप ने यह भी साफ किया कि यह रोक सशर्त है, ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलना होगा, जिसे उन्होंने तनाव कम करने के लिए जरूरी कदम बताया। उन्होंने लिखा, “यह एक दोतरफा युद्धविराम होगा,” यानी इन दो हफ्तों की अवधि में दोनों पक्षों से पीछे हटने की उम्मीद की जा रही है।ट्रंप ने यह भी दावा किया कि सैन्य लक्ष्य पहले ही हासिल किए जा चुके हैं और तेहरान के साथ बातचीत निर्णायक मोड़ के करीब है।ट्रंप ने कहा, “हम अपने सभी सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर चुके हैं, बल्कि उन्हें पार भी कर चुके हैं, और दीर्घकालिक शांति को लेकर एक ठोस समझौते की दिशा में काफी आगे बढ़ चुके हैं।”उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वॉशिंगटन को ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है, जिसे उन्होंने बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार बताया। ट्रंप के मुताबिक, ज्यादातर अहम मुद्दों पर पहले ही सहमति बन चुकी है।

See also  मुस्लिमों को मिलना चाहिए पूरा आरक्षण, तीसरे चरण के वोटिंग के दौरान लालू यादव का बड़ा बयान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now