डेस्कः बिहार के दरभंगा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां दो बच्चों की मां अपने पति के बहनोई के साथ फरार हो गई है। दोनों के बीच एक शादी समारोह के दौरान प्रेम संबंध शुरू हुआ था। महिला अपने साथ भारी मात्रा में जेवर और कैश लेकर फरार हुई है।मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के जगवनी गांव का है। पीड़ित पति दिनेश कुमार यादव के अनुसार, उनकी पत्नी प्रियंका देवी (26) करीब एक महीने पहले मायके गई थी, लेकिन फिर अचानक गायब हो गई। बाद में पता चला कि वह उनके ही बहनोई धनिक लाल यादव (55) के साथ फरार हो गई है।पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी अपने साथ करीब 4 लाख रुपये के जेवर, 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल भी ले गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।
दुमका में रिश्ता टूटने पर बीबी ने शौहर की कर दी पिटाई, गुमला में चौथी शादी करने जा रहे पति को रोकने थाने पहुंची पत्नी
दिनेश ने बताया कि उनकी शादी 4 साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं।15 फरवरी को बहनोई के बेटे की शादी में शामिल होने के दौरान ही प्रियंका और धनिक लाल के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद पत्नी का व्यवहार धीरे-धीरे बदलने लगा। शादी के बाद जब दिनेश अपनी पत्नी को घर लाने पहुंचे, तो वह वापस आने को तैयार नहीं हुई। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ। बाद में पंचायत बैठी और ससुर उसे वापस घर ले आए, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
बिहार में 17 पदाधिकारियों को जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में मिली प्रमोशन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
कुछ दिनों बाद प्रियंका अपने दोनों बच्चों को ससुराल में छोड़कर मायके चली गई। करीब एक महीने तक वहीं रहने के बाद उसने घर लौटने की बात कही, लेकिन ससुराल पहुंचने के बजाय वह रास्ते में ही बहनोई के साथ फरार हो गई।पीड़ित पति ने बताया कि उन्होंने अलीनगर थाने में शिकायत की, लेकिन क्षेत्राधिकार का मामला बताकर आवेदन नहीं लिया गया। अब वे सकतपुर थाने में मामला दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।दिनेश ने कहा कि अगर उनकी पत्नी जल्द वापस आ जाती है तो वह उसे अपनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन देरी होने पर वह साथ रखने के लिए तैयार नहीं होंगे।फिलहाल पुलिस बोली है कि आवेदन के बाद उसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी।


