संजीव सिंह और रागिनी सिंह से रेलवे के अधिकारियों ने मांगी माफी, न्योता भेजकर फिर वापस लिये जाने के मामले में रेल मंत्री को लिखी गई चिट्ठी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 7, 2026

संजीव सिंह और रागिनी सिंह से रेलवे के अधिकारियों ने मांगी माफी, न्योता भेजकर फिर वापस लिये जाने के मामले में रेल मंत्री को लिखी गई चिट्ठी

धनबादः झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह को धनबाद-एलटीटी नियमित ट्रेन के उद्घाटन समारोह में न्योता देकर फिर वापस लिये जाने के मामला काफी गरम हो गया है। मंगलवार को इस संजीव सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बिना नाम लिये धनबाद के सांसद ढुलू महतो पर निशाना साधा साथ ही रेलवे किये गए व्यवहार पर भी रोष जताया। विधायक रागिनी सिंह ने इस मामले को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भी लिखा है और इस व्यवहार को अपनी गरिमा पर ठेस बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

WhatsApp Image 2026 04 07 at 5.22.50 PM

ढुलू महतो और संजीव सिंह में तल्खी और बढ़ी, ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए पहले धनबाद मेयर को न्योता भेजा, फिर दवाब में रेलवे ने नाम हटा दिया
मंगलवार को रेलवे दो वरीय अधिकारी मेयर संजीव सिंह के घर पहुंचे और इस पूरे प्रकरण पर खेद जताया। संजीव सिंह ने कहा कि जिस तरह का व्यवहार रेलवे की ओर से किया गया कि अंतिम समय में हमारे न्योता को फोन कर वापस लिया गया और मेयर और विधायक के नाम हटा दिये गये ये हमें बहुत बुरा लगा। डीआरएम का पद एक संवैधानिक पद है और अगर ऐसा हो रहा है तो ये रेलवे के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। मेरी पत्नी झरिया से विधायक है और उनको इस तरह से इस कार्यक्रम से दूर रखना सही नहीं था। धनबाद से सिर्फ धनबाद विधानसभा के ही लोग जुड़े नहीं है, यहां छह विधानसभा के लोग है। झरिया, टुंडी, कतरास, निरसा, सिंदरी, बाघमारा और अन्य विधानसभा क्षेत्र से भी लोग धनबाद स्टेशन हीं ट्रेन पकड़ने आते है तो वहां सभी क्षेत्र के विधायक को रहना चाहिए था, उन्हें निमंत्रण भेजा जाना चाहिए था।

See also  बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर के ऑटो स्टैंड में फायरिंग, युवक की गोली मारकर हत्या

 

हेमंत सोरेन ने असम में चुनाव प्रचार किया खत्म, हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी पर लगे तीन पासपोर्ट रखने के आरोप पर दिया बड़ा बयान
संजीव सिंह ने आगे कहा कि अगर रेलवे के प्रोटोकॉल पर जाएंगे तो इतनी बड़ी गलती नहीं हो सकती है कि वो निमंत्रण की चिट्ठी दे दे। प्रोटोकाल में इतना गड़बड़ नहीं हो सकता है कि सात बजे तक बैनर लगा रहे और साढ़े सात बजे बैनर उतर जाए, ऐसा नहीं हो सकता है। रेलवे एक बहुत बड़ा सिस्टम है। हमने रेलवे के अनुरोध के बाद वहां नहीं जाने का निर्णय लिया, रेलवे के विधि व्यवस्था में भी कोई अवरोध नहीं आया।रेलवे के अधिकारियों की सफाई पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि इससे पहले भी जो धनबाद के सांसद थे उनके साथ हम कई कार्यक्रम में धनबाद में रहे है, उस समय एक-एक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता था। इसी पर संजीव सिंह ने कहा कि जब वंदे भारत ट्रेन का धनबाद में ठहराव हुआ था उस समय रागिनी सिंह विधायक भी नहीं थी फिर भी उन्हें निमंत्रण दिया गया था। ये बात स्पष्ट है कि ये रेलवे की ओर से नहीं हुआ है ये किन्हीं का मिजाज तबीयत बिगड़ा होगा, हम तो कल से ही बोल रहे है किसी का ब्लड प्रेशर हाई हुआ होगा उसको कंट्रोल करने के लिए ये सब हुआ है।रेल अधिकारियों द्वारा खेद जताने के बाद मीडिया से बात करते हुए संजीव सिंह ने बिना सांसद ढुलू महतो के नाम लिये बिना कहा कि मैंने एक बात स्पष्ट कह दिया है कि आपकी लोकप्रियता किसी का ब्लड प्रेशर हाई कर रहा है, मैंने पहले भी कहा है कि धनबाद में एक अच्छे डॉक्टर है, बाघमारा में एक अच्छे डॉक्टर है और दिल्ली एम्स में भी अच्छे डॉक्टर है उन्हें दिखाना चाहिए। डीआरएम ऑफिस के बाहर अपने समर्थकों द्वारा विरोध किये जाने पर कहा कि लोग आहत होकर प्रदर्शन कर रहे है।

See also  JDU-BJP आमने-सामने, सांसद के विरोध में कार्यकताओं ने तोड़ा भोज का प्लेट, एक दूसरे के सामने की जमकर नारेबाजी

WhatsApp Image 2026 04 07 at 5.57.41 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now