बिहार-झारखंड में बारिश-ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 7, 2026

रांची में आंधी-बारिश का कहर, 15 मई तक झारखंड में येलो अलर्ट

डेस्कः पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के साथ देश में मंगलवार को फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। इसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के साथ ही मैदानी राज्यों में 10 अप्रैल तक दिखेगा। सात और आठ अप्रैल को ये चरम पर रहेगा। साथ ही, देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मौसमी सिस्टम बन रहे हैं। इनसे 21 राज्यों में बारिश और ओले की आशंका है। इसके बाद 11 अप्रैल से फिर नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कई हिस्सों में आंधी और ओलावृष्टि का खतरा है। बिहार और झारखंड में आठ अप्रैल को ओले गिरने की संभावना है।

बिहार के सीवान में रोड़ रेज को लेकर हिंसक झड़प, पुलिस पर पथराव, RJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश का आरोप
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 7 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल 2026 तक झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। खासकर मध्य और दक्षिणी झारखंड में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने के आसार हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में मौसम का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

See also  प्रिंस खान के नाम पर रांची के कारोबारी से मांगी गई रंगदारी, हत्या की भी दी धमकी

असम विधानसभा चुनाव में प्रचार का अंतिम दिन, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन लौटेंगे झारखंड
बारिश और बादलों की वजह से कई जिलों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। रांची में अधिकतम तापमान 32 से घटकर 31 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 17 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसी तरह बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में भी तापमान में गिरावट देखी जाएगी।देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा. हालांकि यहां भी बादल छाए रह सकते हैं। वहीं कोडरमा, चतरा और पलामू जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में तापमान ज्यादा रहेगा, लेकिन हल्की बारिश या हवा का असर देखने को मिल सकता है।

नगड़ी CO पर म्यूटेशन के बदले 30 लाख घूस मांगने का आरोप, रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने 48 घंटे में मांगा जवाब
बिहार के आसमान में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश आपका रास्ता रोक सकती हैं। मंगलवार सुबह से ही पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।रविवार शाम से ही बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, बांका और जमुई जैसे इलाकों में तेज हवाएं चलीं और बादल छाए रहे। कई जगहों पर हल्की बारिश और आंधी-तूफान भी देखने को मिला। इस बदलाव के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

See also  LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई

HFNnTJeaAAABrHZ

गढ़वा में देह व्यापार को लेकर होटलों में छापेमारी, पुलिस ने 14 जोड़े को हिरासत में लिया, तीन होटल सील
IMD के अनुसार आज मंगलवार को पूरे बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।8 अप्रैल को मौसम का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में ओला गिरने की संभावना है। इन 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 9 अप्रैल को भी अधिकांश जिलों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now