पलामू में अंचलाधिकारी की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, दो CO घायल

पलामू में अंचलाधिकारी की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, दो CO घायल

पलामूः नेशनल हाईवे 139 पर छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी गांव के पास ट्रक ने नौडीहा बाजार अंचलाधिकारी की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी संजय कुमार, पिपरा के अंचल अधिकारी एवं उनके ड्राइवर जख्मी हो गए हैं।इन तीनों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल रेफर कर दिया है।

1200 675 26411611 thumbnail 16x9 hadsa aspera

गढ़वा में जिम की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने लड़की और लड़के को हिरासत में लिया
इस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले में छानबीन कर रही है। यह घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी में नेशनल हाईवे पर हुई है। पलामू जिला मुख्यालय में राजस्व से संबंधित सोमवार को होने वाली समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए दोनों अंचल अधिकारी एक ही गाड़ी में बैठ कर मेदिनीनगर जा रहे थे।इसी क्रम में छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी में नेशनल हाईवे 139 पर एक हाइवा ट्रक ने अंचल अधिकारी के गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। ग्रामीण एवं अन्य कर्मियों ने सभी जख्मी को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों अंचल अधिकारी के सिर एवं हाथ में गंभीर रूप से चोट लगी है।

WhatsApp Image 2026 04 06 at 4.32.58 PM

रामगढ़ के इस्पात प्लांट में फर्नेस फटने से 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत नाजुक
इस हादसे को लेकर छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद में बताया कि हाइवा से गाड़ी की टक्कर हुई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है एवं आगे की कार्रवाई कर रही है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में सरकारी कर्मी एवं अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now