JPSC परीक्षा की मांग को लेकर सुबह से चला सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अभियान, 23 सालों में सिर्फ 10 बार हुई है परीक्षा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 14, 2023

रांची : JPSC सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर गुरूवार सुबह से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर #11TH_JPSC_JARI_KARO का अभियान चला। झारखंड राज्य के बने 23 सालों में अबतक सिर्फ 10 बार JPSC की परीक्षा ली गई है।

GBSPa3Ja8AAbPfp

11वीं जेपीएससी परीक्षा का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर सारे दिन चलाया गया अभियान। छात्रों का कहना है कि वो दिन रात परीक्षा को लेकर मेहनत कर रहे है लेकिन अभी तक परीक्षा को लेकर कोई विज्ञापन जारी नहीं हुआ है जबकि सरकार ने वादा किया था कि परीक्षा ली जाएगी। अपने अभियान में छात्रों ने तरह तरह की प्रतिक्रिया देकर सरकार को अपने वादे याद दिलाए। कुछ छात्रों ने पोस्ट किया कि जिंदगी के आखरी सांस तक प्रयास करों सफलता जरूर मिलेगी। कुछ ने पोस्ट किया बहुत हुआ बेरोजगारी की मार अबकी बार आर या पार।

See also  जयराम महतो की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे डुमरी विधायक, चार समर्थक हुए घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now