रणजी टीम में चयन के नाम पर एक करोड़ की ठगी, दुमका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रणजी टीम में चयन के नाम पर एक करोड़ की ठगी, दुमका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुमकाः रणजी क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी किसलय पल्लव को गिरफ्तार किया है। उसपर अंडर-19 क्रिकेट टीम में सलेक्शन और रणजी ट्रॉफी खिलाने के नाम पर एक शिक्षक से एक करोड़ की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग और पुलिस में मुठभेड़, सनी सिंह एनकाउंटर में घायल, पिस्टल बरामद
दरअसल, दुमका नगर थाना में यह केस 12 अक्टूबर 2025 को सरकारी विद्यालय के शिक्षक बुलबुल कुमार ने दर्ज कराया था। थाने में दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि दुमका शहर के बख्शी बांध के रहने वाले किसलय पल्लव ने मेरे बेटे आशुतोष आनंद को भारतीय क्रिकेट टीम के अंडर19 और रणजी ट्रॉफी में चयन करवा देने के नाम पर किस्तों में मुझसे एक करोड़ रुपए लिए। यह पैसे 50 लाख नकद और 50 लाख ऑनलाइन के माध्यम से दिए गए।

See also  JMM ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, हेमंत सरकार के कार्यकाल पूर्ण होने से पहले चुनाव नहीं कराने का किया आग्रह

कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली अनुमति, असम में फोन पर किया सभा को संबोधित, हेमंत ने कहा-जनसमर्थन बदलाव की आहट
रुपए लेने के बाद किसलय पल्लव ने बीसीसीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर के द्वारा निर्गत किया गया एक लेटर मुझे सौंपा, जिसमें यह जिक्र किया गया था कि मेरे बेटे का चयन अंडर-19 टीम में कर लिया गया है। लेटर में बीसीसीआई का लोगो भी लगा था। जब हमने उस लेटर की वास्तविकता का पता लगाया तो पता चला कि लेटर नकली है।टीम में मेरे बेटे का नाम नहीं है। तभी मुझे शक हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।

धनबाद में कोयला चोरों का दुस्साह, ASI और उनकी पत्नी पर किया हमला
इसके बाद शिक्षक ने नगर थाना में मामले के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला केस संख्या 185/25 में दर्ज किया और जांच में जुट गई, जो लगभग छह माह बाद पुलिस ने रविवार को किसलय पल्लव को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि ठगी का शिकार होने वाले आवेदनकर्ता बुलबुल कुमार की मौत इस बीच बीमारी की वजह से हो गई।इस संबंध में दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर एक करोड़ की ठगी करने वाले किसलय पल्लव को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे जेल भी भेज दिया गया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

See also  झारखंड के कोडरमा में 7वीं क्लास की छात्रा के साथ स्कूल में छेड़छाड़, लोगों ने बीच सड़क कर दी शिक्षक की पिटाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now