पटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला तीन जिंदा कारतूस, एयर इंडिया की फ्लाइट से जा रहा था दिल्ली

पटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला तीन जिंदा कारतूस, एयर इंडिया की फ्लाइट से जा रहा था दिल्ली

पटनाः शनिवार की सुबह पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के बैग से तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। यात्री दिल्ली जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचा था।

दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में दो करोड़ के आभूषण की लूट, 25 लाख कैश लेकर भागे अपराधी
दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-1892 से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की रुटीन स्क्रीनिंग चल रही थी। इसी दौरान एक यात्री का बैग एक्स-रे मशीन से गुजरते वक्त संदिग्ध दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने तुरंत अलर्ट होते हुए बैग को अलग किया और उसकी तलाशी ली। इस बैग से .315 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।तुरंत एक्शन लेते हुए सीआईएसएफ ने यात्री को हिरासत में ले लिया और उसे एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान मोहसिन अली मासूमी के रूप में हुई है, जो पटना के फुलवारी शरीफ इलाके के पूर्णेन्दु नगर स्थित जय रघुराज टावर का रहने वाला है।

बिहार में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल,पुलिस ने 80 युवक-युवतियों को पकड़ा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो सफाई दी, उसने मामले को और उलझा दिया है। मोहसिन का दावा है कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उसके बैग में कारतूस कैसे आए। उसने इसे अनजाने में हुई गलती बताया, हालांकि पुलिस इस दावे को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को खंगालने में जुटी है। एयरपोर्ट थाना प्रभारी सुनील कुमार जायसवाल ने कहा कि यात्री दिल्ली जाने की तैयारी में था, लेकिन स्क्रीनिंग के दौरान उसके बैग से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। सीआईएसएफ के लिखित आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कारतूस आखिर कहां से आए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now