हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का असम में तूफानी चुनाव अभियान, मुख्यमंत्री ने हजारीबाग हत्याकांड पर BJP को घेरा

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का असम में तूफानी चुनाव अभियान, मुख्यमंत्री ने हजारीबाग हत्याकांड पर BJP को घेरा

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन असम विधानसभा चुनाव में जेएमएम प्रत्याशी के प्रचार में लगे है। दोनों नेता असम में तूफानी चुनावी अभियान चला रहे है। लगातार हो रहे चुनाव प्रचार के बीच कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ फुर्सत के कुछ क्षण की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को नाहरकटिया विधानसभा क्षेत्र में जेएमएम प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया और असम की वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि असम के चाय बगानों में काम करने वाले श्रमिक और आदिवासी समाज के लोगों की पीड़ा सुनकर मन अत्यंत व्यथित हुआ। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज इस देश की आर्थिक रीढ़ है और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

 

झारखंड के भुरकुंडा वाले खेपा बाबा से लेकर विष्णुगढ़ की शांति देवी तक, झारखंड में नरबलि की खौफनाक कहानी
वहीं कल्पना सोरेन ने असम के गोसाईंगांव विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में समर्थन और वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ वोट का नहीं, बल्कि असम के आदिवासियों के अस्तित्व, हमारे अधिकार और हमारे भविष्य का चुनाव है।वर्षों से चाय बागानों में मेहनत करने वाले हमारे भाई-बहनों को आज तक उनका उचित सम्मान नहीं मिला। लेकिन अब समय बदल रहा है…
अब समय है अपने अधिकार मांगने का, अपना सम्मान वापस लेने का।


रांची में चोरी के आरोप में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला गरमाया, भीड़ ने आरोपी के घर पर किया हमला
हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बीजेपी नेता भीम राम को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम की धरती से बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने जेएमएम प्रत्याशी के समर्थन में हो रही सभा के दौरान कहा कि अभी देखिये रामनवमी में इन्होंने इतना बड़ा कांड कर दिया और सरकार को पानी पी-पीकर कोसने का काम कर रहे है और कह रहे है कि पूरा झारखंड बंद करेंगे। आज जब उनका चेहरा दिखाया तो इनको भागने का रास्ता नहीं मिल रहा है, तो ऐसे ही है ये लोग। ये लोग व्यापारी है ये लोग देंगे नहीं बल्कि आपके शरीर से सीरिंच निकालकर खून निकाल लेगा।हेमंत सोरेन ने आगे जेएमएम उम्मीदवार के लिए वोट अपील करते हुए कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक के लिए हमलोगों ने एक रास्ता दिया है जो सदियों से आपको न मंजिल का रास्ता मिल रहा था और न रास्ता तक आप पहुंच पा रहे थे। हम लोग ऐसे समूह के लोग है जो रास्ता भी देते है और मंजिल पर भी पहुंचाने का ताकत रखते है। इसलिए अगर आप लोग एकजुट होंगे तो आपका लड़ाई बहुत जल्द ही मंजिल तक पहुंचेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now