झारखंड में सूचना आयुक्त का नाम लगभग फाइनल, दो पत्रकार, कांग्रेस महासचिव, JMMआईटी सेल प्रभारी और BJP मीडिया प्रभारी शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2026

झारखंड सूचना आयुक्त के पैनल को राज्यपाल ने दी सहमति, जल्द जारी होगी अधिसूचना

रांचीःझारखंड को जल्द ही पांच सूचना आयुक्त मिलेंगे। इनके नाम लगभग तय हैं। सूचना आयुक्त पद के लिए भेजे गए पांच नामों में अनुज सिन्हा, धर्मवीर सिन्हा,तनुज खत्री, शिवपूजन पाठक और अमूल्य नीरज खलखो का नाम शामिल हैं।इस सूची में इनमें दो पत्रकार अनुज सिन्हा व धर्मवीर सिन्हा, कांग्रेस महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, झामुमो आईटी सेल के प्रभारी तनुज खत्री और भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक के नाम शामिल हैं।

Breaking News: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बेटे की अच्छी सेहत के लिए नाबालिग बेटी की दे दी नरबलि, मां और भगतिनी गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 25 मार्च को चयन समिति की बैठक में इन नामों पर चर्चा हो चुकी है। इस बैठक में सीएम के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और मंत्री हफीजुल हसन शामिल थे। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने राज्यपाल संतोष गंगवार की स्वीकृति के लिए फाइल लोकभवन भेज दी है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद नियुक्ति की अधिसूचना जारी होगी।

See also  बिहार में महिला की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर की फायरिंग

प्रभाकर प्रभात बनाए गए ED रांची के नए जेडी, अजय लुहाच का हुआ रायपुर तबादला
मुख्य सूचना आयुक्त के लिए 35 और सूचना आयुक्त के लिए करीब 300 आवेदन चयन समिति के पास आए थे। फिलहाल मुख्य स​सूचना आयुक्त के लिए किसी का नाम नहीं भेजा गया है। गौरतलब है कि राज्य में छह साल से मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के सभी पद खाली हैं। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के दबाव के बाद इस नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आई है।
सरकार ने कोर्ट में बताया, सात अप्रैल तक जारी होगी अधिसूचना
झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को लोकायुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा। इस पर महाधिवक्ता ने बताया कि चयन समिति की बैठक हो चुकी है। सात अप्रैल तक इन पदों पर नियुक्ति की अ​धिसूचना जारी कर दी जाएगी। अब 13 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी।

See also  BJP का झारखंड में ओबीसी वोटर्स को लुभाने का फार्मूला तैयार, 14 लोकसभा क्षेत्र में 400 ओबीसी सम्मेलन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now