झारखंड को मिले चार सूचना आयुक्त, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2026

रांची: राज्य सूचना आयोग के चार नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार की अनुमति से राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने चारों सूचना आयुक्तों की नियुक्ति अधिसूचना पढ़ी।इसके बाद राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने चारों सूचना आयुक्तों को शपथ के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सबसे पहले अनुज सिन्हा को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इसके बाद तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और अंत में शिवपूजन पाठक ने सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की।

2
शपथ ग्रहण के दौरान अनुज सिन्हा और शिवपूजन पाठक ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली, जबकि तरुण खत्री और अमूल्य नीरज खलखो ने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए संविधान के नाम पर शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्यसभा सदस्य महुआ मांजी और बैद्यनाथ राम भी उपस्थित थे।

See also  मुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की हत्या ,बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर मौत के घाट उतारा

1
करीब 06 वर्ष बाद गुलजार हुआ सूचना आयोग
सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के बाद झारखंड राज्य आयोग एक बार फिर गुलजार हो गया है। नए सूचना आयुक्तों के आने के बाद यहां लंबे समय से लंबित केसों की सुनवाई शुरू होगी। गौरतलब है कि 8 मई 2020 को तत्कालीन प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी का कार्यकाल समाप्त होते ही राज्य सूचना आयोग में सुनवाई पूरी तरह से ठप हो गई थी।सुनवाई नहीं होने की वजह से आयोग में करीब 25 हजार अपील लंबित है। यहां हर दिन जिलास्तर से करीब 100 अपील याचिका ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में आयोग में पहुंचता है।
राज्य के पहले मुख्य सूचना आयुक्त बने थे हरि शंकर प्रसाद
झारखंड राज्य सूचना आयोग का गठन राज्य सरकार द्वारा 24.07.2006 को किया गया था। राज्य के पहले मुख्य सूचना आयुक्त जस्टिस हरि शंकर प्रसाद (रिटायर्ड) बने थे।जिन्होंने 30.07.2006 को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी और 30.06.2008 तक पद पर रहे थे। उनके साथ ही शपथ लेने वाले अन्य छह सूचना आयुक्त जुलाई 2011 तक अपने पद पर बने रहे थे।इसके बाद जस्टिस दिलीप कुमार सिन्हा (रिटायर्ड) ने 05.08.2011 को मुख्य सूचना आयुक्त (C.I.C.) के पद की शपथ ली और 31.07.2014 तक इस पद पर रहे। तत्पश्चात मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर आदित्य स्वरूप IAS (रिटायर्ड) 24.04.2015 को आसीन हुए। उनके साथ दो राज्य सूचना आयुक्त प्रबोध रंजन दास और हिमांशु शेखर चौधरी ने कार्यभार संभाला।

See also  झारखंड में सूचना आयुक्त का नाम लगभग फाइनल, दो पत्रकार, कांग्रेस महासचिव, JMMआईटी सेल प्रभारी और BJP मीडिया प्रभारी शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now