कल्पना सोरेन ने असम में शुरू किया चुनाव अभियान, हेमंत सोरेन आज रात करेंगे के चाय बगान में रात्रि विश्राम

कल्पना सोरेन ने असम में शुरू किया चुनाव अभियान, हेमंत सोरेन आज रात करेंगे के चाय बगान में रात्रि विश्राम

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद अब कल्पना सोरेन ने भी असम में अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को कल्पना सोरेन ने चबुआ विधानसभा क्षेत्र में जेएमएम प्रत्याशी भूबेन मुरारी के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने चाय बगान में जाकर काम करने वाले आदिवासी मजदूरों का हाल चाल जाना। टी-ट्राइबल को मिल रही मजदूरी पर कल्पना सोरेन ने चिंता जताई। उन्होंने आदिवासी मजदूरों से बात करते हुए कहा कि आपका सभी का संघर्ष हमारी पहचान है और आपको अधिकार दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी को विश्वास दिलाती हूं कि आपके सम्मान, आपके अधिकार और आपके भविष्य के लिए हम मजबूती के साथ खड़े हैं। यह समय बदलाव का है, यह समय आपके हक की सरकार चुनने का भी है।

प्रभाकर प्रभात बनाए गए ED रांची के नए जेडी, अजय लुहाच का हुआ रायपुर तबादला
वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के तिनसुकिया जिले के बोगापानी टी स्टेट में जेएमएम उम्मीदवार के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। जेएमएम उम्मीदवार जर्नेल मिंज के समर्थन में हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया जिसमें भारी संख्या में चाय बगानों में काम करने वाले श्रमिक पहुंचे। हेमंत सोरेन ने कहा कि सभा में पहुंचा जनसैलाब बता रहा है कि अब लोग जाग चुके हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही मैं आपके बीच पहुंचा हूं, सत्ता में बेचैनी बढ़ गई है। कल मैं रोड़ शो करूंगा और आज बागान में रात्रि प्रवास। सालों तक आपको वोट बैंक समझा गया,अब जब आप हक़, सम्मान और ST दर्जे की बात कर रहे हैं, तो सबको ज़मीन पर आना पड़ रहा है।

See also  दिल्ली AIIMS में हुआ लालू यादव का ऑपरेशन, ICU से जनरल वार्ड में हुए शिफ्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now